Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बाप को नगर पालिका का दर्जा मिलने की जगी आस, सरकार ने मांगी कलेक्टर से रिपोर्ट

आगामी बजट में सरकार दे सकती है नगर पालिका की सौगात बाप न्यूज़  | बाप को नगर पालिका बनाने की कवायद शुरू हो गई है। नगर पालिका बनाने के लिए सरका...


आगामी बजट में सरकार दे सकती है नगर पालिका की सौगात
बाप न्यूज़ | बाप को नगर पालिका बनाने की कवायद शुरू हो गई है। नगर पालिका बनाने के लिए सरकार ने काम भी शुरू कर दिया है। बाप काे नगर पालिका बनाने की मांग वर्षो से की जा रही है। पूर्व बाप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगदीश पालीवाल द्वारा मुख्यमंत्री को इस संबध में पत्र लिखने पर डीएलबी ने अपना कार्य आरंभ कर दिया है। उनके द्वारा भेजे गए पत्र में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पालीवाल का जिक्र करते हुए विधि परामर्शी स्वायत्त शासन विभाग ने कलेक्टर से 7 बिंदूओं पर रिपोर्ट मांगी है। बाप को नगर पालिका की सौगात आगामी बजट में मिल सकती है। बाप के नगर पालिका बनने पर विकास को गति मिल जाएगी। 
सूर्य की किरणो से बिजली उत्पादन करने में देश विदेश में अपनी पहचान बनाने वाला बाप पिछले कुछ सालों से प्रशासनिक रूप से विकास के रथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उप तहसील के बाद तहसील का दर्जा हासिल किया। इसके कुछ समय बाद ही उपखंड बना। पिछले साल कांग्रेस सरकार ने ही बाप में मुंसिफ कोर्ट खोल दिया। प्रशासनिक दृष्टि से विकसित होने का स्थानीय लोगों को भी पूरा लाभ मिल रहा है। उपखंड मुख्यालय भले ही बन गया, लेकिन ग्राम पंचायत मुख्यालय होने की वजह से विकास की दृष्टिगत कस्बा उतना विकसित नहीं हो पाया है। अब नगर पालिका बनने की आस जगने के बाद कस्बे का शहरीकरण की तर्ज पर विकास होने की उम्मीद भी प्रबल हो गई है। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने सरकार ने रिपोर्ट मांगी है। उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी ग्राम पंचायत द्वारा मांगी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पालीवाल ने बताया कि जिस गति से रिपोर्ट तैयार की जा रही है, उससे पूरी उम्मीद है कि आने वाला बजट बाप के लिए बड़ा बजट साबित होगा। सरकार नगर पालिका के रूप में एक और बड़ा तौहफा देगी।     
ये जानकारियां मांगी
जिला कलेक्टर के आदेश पर 7 बिन्दुओं पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। इस रिपोर्ट में संबंधित ग्राम पंचायत की जनसंख्या, प्रति व्यक्ति आय, वहां का जनसंख्या घनत्व, आय व्यय के संसाधन, चतुर्थ सीमा वितरण, ग्राम पंचायत में स्थिति सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान, व्यावसायिक एवं वाणिज्यिक संस्थान एवं उद्योगों की जानकारी मांगी गई है। 
अब विकास के लिए जरूरी
सोलर कंपनियों के आने के बाद स्थानीय लोगो काे आर्थिक रूप से मजबूति मिली है। लेकिन कस्बे का विकास ग्राम पंचायत होने के कारण गति नहीं ले पा रहा है। कस्बे के उत्तरोतर विकास को देखते हुए नगरपालिका का होना जरूरी माना जा रहा है। अब नगरपालिका बनने से ही और विकास संभव है।
नगरपालिका बनने से ये होंगे लाभ
कस्बे के आबादी क्षेत्र में सीवरेज लाइन की सख्त जरूरत है। सीवरेज लाइन का निर्माण का कार्य नगरपालिका बनने से ही संभव है। इसके बाद कस्बे की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी। कस्बे के विकास के लिए अधिक बजट मिलेगा। जिससे विभिन्न कार्य आसानी से हो सकेंगे।