Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

चाखू में पशुधन सहायक का किया अभिनंदन

बाप न्यूज़ | घंटियाली तहसील के चाखू गांव में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का ताला लंबे समय बाद खुल गया। अस्पताल में चिकित्सक सहित स्वीकृत अन्...


बाप न्यूज़ | घंटियाली तहसील के चाखू गांव में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का ताला लंबे समय बाद खुल गया। अस्पताल में चिकित्सक सहित स्वीकृत अन्य सभी पद रिक्त पड़े थे। कर्मचारी नहीं होने की वजह से पशु अस्पताल पर ताला लटका रहता था।  ग्रामीणों ने 05 सितम्बर 2022 को उपप्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में अस्पताल के आगे प्रदर्शन किया था। ग्रामीण भी लंबे समय से मांग करते आ रहे थे। 
राज्य सरकार 13 सितम्बर को एक पशुधन सहायक पद पर दिनेश मेघवाल के नियुक्ति आदेश जारी कर दिये। मेघवाल के पदभार ग्रहण करने पर पशु अस्पताल का ताला खुल गया। ग्रामीणों में भी पशु अस्पताल खुलने से खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने पशुधन सहायक मेघवाल का अभिनंदन भी किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पंचारिया, उप सरपंच माणक सियाग, भगवान राम पूनिया, किसान सभा तहसील संयोजक शिवलाल गर्ग, गणेशाराम, भागीरथ राम सिंवर, श्रवण जाट, रघुवीर पंचारिया, रूपाराम ओस्तवाल व ग्रामीण उपस्थित रहे।