Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सीमाजन कार्यकर्ता चौकस व सजग रहकर समाज को दे नई दिशा : खत्री

बाप न्यूज | सीमाजन कल्याण समिति के नए सदस्यों का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग नाचना तहसील मुख्यालय पर रविवार को सम्पन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग में तह...

बाप न्यूज | सीमाजन कल्याण समिति के नए सदस्यों का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग नाचना तहसील मुख्यालय पर रविवार को सम्पन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग में तहसील क्षेत्र के 20 कार्यकर्ताओ ने भागीदारी निभाई। अभ्यास वर्ग में बौद्धिक सत्र में बोलते हुए सीमाजन कल्याण समिति फलोदी जिला अध्यक्ष अखेराज खत्री ने कहा कि सीमाजन कल्याण समिति का हर कार्यकर्ता सजग व सावधान रहकर समाज के भले के लिए कार्य करे। सीमावर्ती क्षेत्र में अराष्ट्रीय गतिविधियों को बारीकी से जानकर उसके रोकथाम के लिए गांव गांव में जागरूक, सजग युवाओ की टोलियां खड़ी करे। गांव में एक कुआ, एक शमशान, एक मंदिर की अवधारणा विकसित करे। सामाजिक समरसता के बिना हिन्दू शक्ति मजबूत नही हो सकती। हर हिन्दू हमारा भाई का भाव जगाने का कार्य हमे करना होगा। हमारे त्यौहार सामाजिक समरसता के प्रतीक है। 
गांवो में आज भी होली की गैर एक साथ खेली जाती है। कुछ ताकते हमारी इस प्रकार की गतिविधियों से दुखी होकर समाज में वैमनस्य फैलाने की कुचेष्टा करते है। वे नाकाम होंगे। हमारा हर समाज मे आना जाना जरूरी है। भाई चारे के साथ हम एक दूसरे की मदद करे। सुख दुख में सहभागी बने। हमारे क्षेत्र का कोई काम ऐसा नही होगा जो हमारा कार्यकर्ता नही करे। राष्ट्र हित मे जो भी सम्भव होगा वह सब हम करेंगे। हमारा लक्ष्य समर्थ भारत सुदृढ भारत है। 
जिला कार्यकारिणी सदस्य मेघसिंह अवाय ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता की चौकसी से बहुत बड़ी घटनाएं रुक सकती है। कार्यकर्ता के चार आंख होनी चाहिए। हर गतिविधि पर नजर रखना हमारी सजगता होगी। नशा युवा वर्ग को खोखला बना रहा है। हमें इस तरफ विशेष ध्यान देना होगा। बहुत बड़े षडयंत्र के तहत नशे के सौदागार युवाओ को इसकी गिरफ्त में ले रहे है। 
अभ्यास वर्ग में तहसील अध्यक्ष राजेंद्र चाण्डक, दुर्गा दास टावरी, संपर्क प्रमुख, मुलसिंह मोडरडी तहसील सहमंत्री बाप, गोपाल राम दिधु, राजेंद्र कुमार तहसील मत्री, चतुराराम दीधु, हेमसिंह भवाद, खेताराम सियाग भारेवाला, अगरसिंह जिला सह मंत्री, गजेंद्र सिंह सह मंत्री, मनोहर सुथार, आवड़दान युवा आयाम, छगन सिंह, स्वरूप सिंह, नारायण राम, अमर सिंह, राजाराम आदि मौजुद रहे