Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शुद्ध जल का संग्रह मानव जीवन के लिए जरूरी : हुकमाराम पंवार

बाप न्यूज : अखेराज खत्री |  विश्व जल दिवस पर बाप कस्बा स्थित ग्राविस उप केंद्र पर सामुदायिक सूखा निवारण परियोजना के तहत जल ही जीवन विषयक गो...


बाप न्यूज : अखेराज खत्रीविश्व जल दिवस पर बाप कस्बा स्थित ग्राविस उप केंद्र पर सामुदायिक सूखा निवारण परियोजना के तहत जल ही जीवन विषयक गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में बोलते मुख्य वक्ता हुकमा राम पंवार ने जल के महत्व पर प्रकाश डालते कहा कि घरती पर मानव का जीवन जल व पृथ्वी पर टिका है। आज देश की चौथाई आबादी को पीने के लिए शुद्ध जल उपलब्ध नही होता। हमारे पूर्वजों की सम्पतिया तालाब, कुएं, बावड़ी, बेरी हमारे लिए धरोहर है। मगर हम उसके संरक्षण के प्रति लापरवाह है। आज ये सम्पतियां अतिक्रमण की भेंट चढ़ रही है। आने वाले दिनों में पानी के लिए युद्ध होगा। तालाबों की स्वच्छता नही रही, जिसके कारण प्रदूषित जल पीने के लिए मिल रहा है। जल स्तर धीरे धीरे कम हो रहा है। कार्मिक फील्डवर्कर शिव कुमार ने कहा कि वर्ष जल का संग्रह करे। समय की मांग है कि हर व्यक्ति जल सरक्षण के लिए आगे आये। पृथ्वी पर प्रदूषण बहुत अधिक फेल रहा जिसकी चिंता हम सबको करनी होगी। मंजू लता भाटी ने कहा कि पेड़ कटे नही। अधिकतम पौधे अपने जीवन मे लगाए। हमें शुद्ध जल का संग्रह  मानव जीवन के लिए करना जरूरी है। संदर्भ व्यक्ति अखेराज ने उपस्थित जल प्रहरियों को दिलाई शपथ। गोष्ठी के अंत मे जल बचाने, जल की शुद्धता कायम रखने, जल का अपव्य्य करने व पौधे लगाने की शपथ दिलवाई। गोष्ठी में सुमित्रा भील, सुआ, चतुराराम, दुर्गाराम, धापू, स्वरूपा राम, चम्पा, चुनाराम, संमदो, पपु, कमला, रूखमणी, मनीष बालोटिया  आदि उपस्थित थे।