Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

आंगनवाड़ी पाठशालाओ पर हुआ मातृत्व स्वास्थ्य शिविर

सौर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ राजस्थान के स्वास्थ्य मिशन के तहत 47 गर्भवती महिलाओं का परामर्श बाप न्यूज |  सौर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ राजस्थान के सामुदा...


सौर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ राजस्थान के स्वास्थ्य मिशन के तहत 47 गर्भवती महिलाओं का परामर्श

बाप न्यूज | सौर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ राजस्थान के सामुदायिक जिम्मेदारी के तहत वॉकहार्ड फाउंडेशन द्वारा मोबाइल मेडिकल वेन से गुरूवार को आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। वॉकहार्ड फाउंडेशन प्रोजेक्ट मैनेजर भोमराज सुथार ने बताया कि तेलियों की ढाणी, जेतडासर, मनचीतिया व सांवरा गांव में केंद्रों पर रखे गए स्वास्थ्य शिविर में 104 मरीजो का परामर्श किया गया। जिसमे उनका बीपी शुगर जांच किया गया। सर्दी खांसी जुकाम के लिए फ्री दवाइयां वितरण की गई। 20 महिलाओ की हीमोग्लोबिन जांच भी गई। डॉ. चेतन ने समय पर खान पान करने और टीकाकरण करवाने की सलाह दी। चिकित्सय शिविर के साथ मनचीतिया आंगनवाड़ी पाठशाला में स्वच्छता व जागरूकता को लेकर मेडिकल वैन टीम ने 18 महिलाओ व किशोरियों  के साथ गतिविधि की। जिसमे 6 गर्भवती, 5 धात्री महिलाए उपस्थित थी। डॉ बजरंग सैनी ने महिलाओं को मातृत्व स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण व कुष्ठ रोग की जानकारी देते हुए बीपी शुगर हीमोग्लोबिन जांच की।

कुपोषण के कारण व पोष्टिक आहार चार्ट के बारे सभी महिलाओं व किशोरियों को बैनर के माध्यम से समझाया। डॉ बजरंग सैनी ने महिलाओं व किशोरियों को खुद नशा नही करने व परिवार के अन्य सदस्यों को भी नशे से होने वाले नुकसान के बारे में समझाने की बात कही। कार्यकर्ता हेमासिंह ने मातृ वंदना योजना की जानकारी दी। दूसरा दशक के अणदाराम ने राजश्री योजना की जानकारी महिलाओ को दी। मोबिलाइजर अशोक कुमार ने महिलाओ व किशोरियों से मेडिकल वेन की सुविधा के बारे में अनुभव जाने तो मौजूद महिलाओं व अन्य लाभार्थियों ने सौर्य ऊर्जा की इस सुविधा को आमजन को राहत देने वाली व शारीरिक लाभ के साथ आर्थिक लाभ पहुचाने वाली बताया।