Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सामाजिक समरसता के पुरोधा थे श्रीमहंत : बिश्नोई

बाप न्यूज़ | पवित्र जांभोलाव धाम में स्थित अगुणी संत परम्परा आश्रम के श्रीमहंत भजनदास के विष्णुवास के बाद शुक्रवार शाम 6 बजे संघ कार्यालय बा...

बाप न्यूज़
| पवित्र जांभोलाव धाम में स्थित अगुणी संत परम्परा आश्रम के श्रीमहंत भजनदास के विष्णुवास के बाद शुक्रवार शाम 6 बजे संघ कार्यालय बाप में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन हुआ। 
संघ के जिला संपर्क प्रमुख पूनमचंद बिश्नोई ने श्रीमहन्त को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भजनदास ने संत परम्परा को वास्तव में धरातल पर उतारा। संत भजनदास हिन्दू समाज मे व्याप्त छुआछूत की बीमारी के उन्मूलन के लिए आगे आये। उन्होंने सेवा बस्तियों में जाकर उनके सुख दुख में सहभागिदारी निभाकर समाज को एक करने के अनेक प्रयत्न किए। वे राष्ट्रवादी संत थे। सत्य वादी निर्मल संत की कमी हिन्दू समाज को खलेगी। उसकी पूर्ति संभव नही होगी। सीमाजन कल्याण समिति जिला उपाध्यक्ष अखेराज खत्री ने 65वर्षीय भजनदास को महान संत बताया उन्होंने कहा कि सभी हिन्दू सगी मां के जाए भाई का वाक्या चरितार्थ उन्होंने किया।  वे उच् नीच में विश्वास नही करते थे। क्षेत्र के वंचित बंन्धु उनके गोलोक वास के बाद बहुत दुखी हुए। वे गरीबो के मशीहा थे तथा असहाय के साथी थे। उनके मन मे हिन्दू समाज एक रहे ये भाव हमेशा रहता था।देश मे अराष्ट्रीय गतिविधियों के समाचार सुन संत बहुत दुखी होते थे। श्रद्धांजलि सभा मे  11 मिनट तक हरि कीर्तन कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि दी गई। इस दौरान ओमराठी, किशोर गुचिया , चंपालाल तंवर, विहिप बाप प्रखंड अध्यक्ष हीरा लाल पालीवाल, मागीलाल बिश्नोई आउ , रोहिताश बिश्नोई , पुखराज पालीवाल , भवर लाल पालीवाल, परम् गो भक्त सुशील हिन्दू, घनश्याम तंवर, पूनम चंद , भगवान सिंह राजपूरोहित आदि उपस्थित थे।