Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की रैली गुरूवार को

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल   | भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ 9 सितंबर गुरूवार को निगम मुख्यालय ज...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल  | भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ 9 सितंबर गुरूवार को निगम मुख्यालय जोधपुर में रैली एवं प्रदर्शन के माध्यम से डिस्कॉम के जालौर एवं चूरु वृतों में निजीकरण को रोकने की मांग को लेकर आंदोलन करेगा।
जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित
श्रमिक संघ जोधपुर के जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित ने बताया आंदोलन में जोधपुर डिस्काॅम के समस्त जिलों से लगभग 1 हजार से अधिक कर्मचारी भाग लेकर बिजली घर के निजीकरण का विरोध करेंगे।सगुरूवार को शास्त्री सर्कल जोधपुर से बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर,जोधपुर, पाली, सिरोही,  बीकानेर, चुरू, श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिलो के विद्युत कर्मचारी रैली के रूप में निजीकरण और डिस्काॅम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुये न्यू पावर हाऊस जोधपुर पर एक दिवसीय धरना देगें। धरने के बाद जोधपुर डिस्कॉम के एमडी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपकर जालौर एवं चूरू जिले में निजीकरण का प्रस्ताव तत्काल वापस लेनी मांग करेगें। फलोदी से 50 विधुत कर्मचारी बस द्वारा जोधपुर पहुंचेंगे। फलोदी शहर अध्यक्ष कपूरचंद माली, महामंत्री सवाईसिंह भाटी, ग्रामीण अध्यक्ष मुकेश ढाका, महामंत्री सुरेंद्र पलसानिया आदि जन सम्पर्क अभियान में जुटे हुये है।