Page Nav

HIDE
Saturday, May 31

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

भाजपा पदाधिकारियों ने जरूरतमंद परिवारों को सामग्री भेंट की

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के द...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सेवा कार्य किये गये। फलोदी कस्बे के आस-पास स्थित कच्ची बस्तियों में भाजपा जोधपुर देहात उत्तर जिला एवं भाजपा एससी मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में कार्यकर्ताओं द्वारा खाधान सामग्री के सैकड़ो पैकेट, सेनेटाईजर, फेस मास्क एवं फल वितरित किये गये। भाजपा जिला महामंत्री रतन मेघवाल, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष केवलराम एवं मीडिया प्रभारी सुनिल बुरड़ ने बताया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा कार्य निस्वार्थ भाव से कर रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री शिवकुमार व्यास, सुरताराम भाटिया एवं जेठाराम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।