बाप न्यूज़ | 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाम्बा की ढाणी में योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन ...
बाप न्यूज़ | 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाम्बा की ढाणी में योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस मौक़े पर सेवानिवृत्त मास्टर पेमाराम ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति, समाज और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित कर एक-दूसरे को जोड़ने का भी कार्य करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने के लिए प्रेरित किया। ईएलसी प्रभारी बुधाराम ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के निर्देशानुसार योगाभ्यास के उपरान्त ‘योग भी-वोट भी’ कार्यक्रम 2026 का भी आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई तथा राष्ट्र में स्वस्थ लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए मताधिकार एवं मतदान के महत्त्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने अनुशासन एवं एकाग्रता के साथ विभिन्न योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक सुखराम कड़वासरा, अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के जिला सचिव मास्टर पेमाराम, व्याख्याता मांगीलाल सियाक, बीसीआई रामदयाल, जगदीश, बुद्धराम, शैतानसिंह, लक्ष्मण सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
