Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुष्पाजंली अर्पित की

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |फलोदी उपखंड मुख्यालय पर नगर पालिका के पास स्थित ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी फलोदी के कार्यालय में गुरुवार को देश के...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |फलोदी उपखंड मुख्यालय पर नगर पालिका के पास स्थित ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी फलोदी के कार्यालय में गुरुवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पुष्पाजंली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये वक्ताओं ने उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुये कहा कि उनके कार्यकाल में देश में महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लागू किया गया।

इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष सलीम नागौरी, कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, पार्षद दीनदयाल जोशी, सत्यनारायण गुचिया, महासचिव अशोक कुमार मेघवाल, दिलीप चौहान, चंदन कुमार आदि ने पंडित नेहरू को पुष्पाजंली अर्पित की।