Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

नगर पालिका करेगी मोक्ष वाहन का संचालन

बाप न्यूज  ◆  अशोक कुमार मेघवाल | राज्य सरकार की गाईडलाइन के अनुसार फलोदी कस्बे के प्रमुख सेवा संस्थान वेद भवन चेरिटेबल ट्रस्ट फलोदी ने हेमच...

बाप न्यूज ◆ अशोक कुमार मेघवाल | राज्य सरकार की गाईडलाइन के अनुसार फलोदी कस्बे के प्रमुख सेवा संस्थान वेद भवन चेरिटेबल ट्रस्ट फलोदी ने हेमचंद जयनारायण गुचिया पुरोहित चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त मोक्ष वाहन को सोमवार को फलोदी नगर पालिका मंडल के अधिशाषी अधिकारी अनिल विश्नोई को परिवहन विभाग फलोदी के निरीक्षक बगताराम चौधरी के निर्देशन में वेद भवन चैरिटेबल ट्रस्ट फलोदी के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश थानवी, वरिष्ठ समाज सेवी रमणलाल बोहरा, कन्हैयालाल छंगाणी, संपत चांडा एवं महेन्द्र थानवी की उपस्तिथि में अंडर टेकिंग प्रदान की गई। वेद भवन चैरिटेबल ट्रस्ट फलोदी के कार्यकारी अध्यक्ष थानवी ने बताया कि कस्बे में मोक्ष वाहन की सेवा चौबीस घंटे पहले भी उपलब्ध थी एवं अब कोविड-19 की गाईडलाइन को ध्यान में रखते हुये भी निरंतर उपलब्ध रहेगी। ईओ विश्नोई ने बताया कि मोक्ष वाहन का रख-रखाव एवं संचालन पालिका द्वारा किया जायेगा। अंत में ईओ अनिल कुमार विश्नोई ने वेद भवन चैरिटेबल ट्रस्ट फलोदी का आभार व्यक्त किया।