Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विद्युत पाेल पर काम कर रहे डिस्कॉम कार्मिको को लगा करंट

एक नीचे गिरा, दूसरा भी करंट से झुलसा, दोनो बीकानेर रैफर, बाप फांटे की घटना बाप न्यूज |  बाप फांटे पर बडीसिड्ड फीडर में आए फाॅल्ट को ठीक करने...

एक नीचे गिरा, दूसरा भी करंट से झुलसा, दोनो बीकानेर रैफर, बाप फांटे की घटना

बाप न्यूज | बाप फांटे पर बडीसिड्ड फीडर में आए फाॅल्ट को ठीक करने खंभे पर चढ़े दो डिस्कॉम कार्मिकों को करंट लग गया। करंट से दोनों झुलस गये। इसमें एक कार्मिक खंभे से नीचे गया, जिससे वह ज्यादा घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को बीकानेर रैफर कर दिया गय है। दोनो ने शट डाउन ले रखा था, बावजूद इसके करंट लगने की घटना घट गए। ऐसे में डिस्कॉम बाप की घोर लापरवाही भी सामने आ रही है। 

हालांकि स्थानीय डिस्काॅम अधिकारी हवाई करंट बता कर अपना पल्ला झाड़ रहे है। जानकारी के अनुसार बडीसिड्ड फीडर में फॉल्ट की शिकायत मिलने पर तकनीकी कर्मचारी करूण खत्री व योगेश करीब ढाई बजे बाप फांटे पर उक्त फीडर की लाइन के एक ही खंभे पर चढ़े। प्रत्क्षयदर्शियो ने बताया कि दोनो कार्मिक उसी खंभे पर पहले दो बार चढे। पांच पांच मिनट काम करने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ। तीसरी दोनो फिर चढ़े तो कंरट की चपेट में आ गए। योगेश को करंट का तगड़ा झटका लगा, लेकिन करूण खत्री चिपक गया। लेकिन योगेश ने हिम्मत दिखाते हुए जैसे तैस उसे करंट से मुक्त कराया। करंट से छुटते ही पोल से करूण खत्री नीचे गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनो को कस्बा स्थित सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को बीकानेर रैफर कर दिया गया। दोनो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस संबध में डिस्कॉम बाप के कनिष्ठ अभियंता महिराम ने बताया कि शट डाउन में ही फॉल्ट निकालने का काम किया जा रहा था। हवाई करंट लगने से कार्मिक नीचे गिर गया। दोनो ठीक है।