Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

चाखू में राज नट ने दिखाए करतब

Bap News : बाप क्षेत्र के चाखू गांव में राजनटों द्वारा शुक्रवार को विभिन्न करतब दिखाए गए। कार्यक्रम देखने के लिए जनप्रतिनिधियों सहित कई ग्रा...

Bap News : बाप क्षेत्र के चाखू गांव में राजनटों द्वारा शुक्रवार को विभिन्न करतब दिखाए गए। कार्यक्रम देखने के लिए जनप्रतिनिधियों सहित कई ग्रामीण भी मौजूद रहे।

सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पंचारिया ने बताया की यह राजनट केवल राज घरानों के लिए ही एसे करतब करते हैं। जिनमें तलवारों के करतब के अलावा ऊंचाई पर बांस पर गोल घूमना और लम्बी रस्सी पर चलना। दांतो से भारी वस्तुंए उठाकर फेंकना आकर्षण का केंद्र रहा। 


विभिन्न करतब दिखाने वाले यह राजनट केवल राजघरानो से ही सीख बधाई लेते हैं। चाखू में पिछले कई वर्षों से लगातार राज नट करतब दिखाने आ रहे हैं। हरवर्ष की भांती इस वर्ष भी ठाकुर वीरबहादूर सिंह राठौड़ के निवास स्थान ठिकाणा चाखू परिसर में राजनटों ने किये। रावळा परिसर में ठाकुर वीरबहादूर सिंह के साथ करण सिंह राठौड़ व जगदीश महाराज, सांगसिंह राठौड़, हरिसिंह कछवा के साथ अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।