Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

नैतिकता के नाते इस्तीफा दे केंद्रीय मंत्री शेखावत - व्यास

Bap New s: ( अशोक कुमार मेघवाल) राजस्थान में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई कांग्रेस सरकार को अनैतिक तरीकों से गिराने के आरोप में केंद्रीय...

Bap News:(अशोक कुमार मेघवाल)
राजस्थान में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई कांग्रेस सरकार को अनैतिक तरीकों से गिराने के आरोप में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज होने पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी फलोदी के अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास ने नैतिकता के आधार पर शेखावत से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने की मांग की है। व्यास ने बताया की देश में लोकत्रांतिक तरीके से चुनी हुई सरकारों को होर्स ट्रेंडिग कर लोकतंत्र एवं जनादेश की हत्या का सिलसिला लगातार जारी है। देश के राजनीतिक इतिहास में काला अध्याय भाजपा द्वारा लगातार लिखा जा रहा है, जो स्वच्छ लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिये अच्छा बात नही है।
 ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी फलोदी अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास 
इस गंदी राजनीति में भाजपा का प्रदेश तथा राष्ट्रीयस्तर का नेतृत्व शामिल है। पहले गोवा, कर्नाटक एवं मध्यप्रदेश में लोकत्रांतिक तरीके से जनादेश प्राप्त सरकारों को होर्स ट्रेंडिग कर गिराया गया है। जिससे जनादेश एवं लोकतंत्र की हत्या हुई है। अब ऐसा ही गंदा खेल राजस्थान में चलाया जा रहा है, जिसके आरोप में केंद्रीय मंत्री शेखावत के खिलाफ एसओजी में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत, वसुंधरा राजे की सरकारों के समय कभी भी जनादेश  का घला घोटने का प्रयास नही किया एवं स्वच्छ विपक्ष की भूमिका निभाते हुये लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान किया। तत्कालीन भैरूसिंह शेखावत की सरकार को गिराने के गंदे खेल का स्वयं अशोक गहलोत ने कड़ा विरोध किया था। आपने कहा कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देकर जांच के लिये एसओजी के समक्ष पेश होना चाहिये।