Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बरसात के बाद मौसम हुआ सुहाना, आंधी से उड़े टीन-छप्पर, पेड भी गिरे

आंधी से उड़कर 500 मीटर दूर जाकर गिरा टीन चद्दर Bap New s:  दिनभर की तपिश व उमस के बाद शाम को हुई बरसात से मौसम सुहावना बन गया। बरसात के ...

आंधी से उड़कर 500 मीटर दूर जाकर गिरा टीन चद्दर
Bap News: दिनभर की तपिश व उमस के बाद शाम को हुई बरसात से मौसम सुहावना बन गया। बरसात के बाद शीतल बयार ने आमजन को गर्मी से राहत दिला दी। मानसून की पहली बरसात कस्बे सहित कई गांवो में हुई। 
आंधी से गिरा ट्रांसफार्मर
उपखंड क्षेत्र में कई दिनों से भीषण उमस भरी गर्मी के चलते आमजन हलकान हो रहे थे। रविवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल नजर आने के साथ उमस ने भी जोर पकड़ लिया। सवा चार बजे कस्बे में 15 मिनट बारिश हुई। इसी समय भींवजी का गांव में तुफान ने लोगों की सांसे अटका दी।
बाप कस्बे में हाे रही बरसात।
 प्रेमसिंह के घर के पास लगा ट्रांसफार्मर गिर गया। मोहनसिंह के घर के अहाते में बना पूरा टीन शेड ही उड़ गया। टीन की चद्दरे 500 से 600 मीटर दूर जाकर खेतो में पड़ी। गनीमत यह रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया, अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी। भींवजी का गांव में ही एक घर की निर्माणधीन दीवार भी गिर गई। कई पेड़ पौधे भी धराशायी हो गए। 
दो घंटे बाद आई काली पीली आंधी ने अंधेरा सा कर दिया। आंधी का असर करीब 25 मिनट रहा। इसके बाद अच्छी बरसात हुई। बच्चों व यूथ ने बरसात में नहाने का आनंद लिया। 
भींवजी का गांव में आंधी से गिरी दीवर