Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बाप में सूर्य ग्रहण पर ग्रामीणों ने किए दान पुण्य

Bap New s:  साल का पहला सूर्य ग्रहण रविवार को हुआ। बाप कस्बे में लोगों ने अपने सामर्थ्य अनुसार दान पुण्य किया। सूर्य ग्रहण काल 10.24 बजे...


Bap News: साल का पहला सूर्य ग्रहण रविवार को हुआ। बाप कस्बे में लोगों ने अपने सामर्थ्य अनुसार दान पुण्य किया। सूर्य ग्रहण काल 10.24 बजे से करीब 1.32 बजे तक रहा। 

इस दौरान कस्बे का बाजार बंद रहा। मंदिर के कपाट भी ग्रहण काल समाप्त होने के बाद खुले। लोगो ने मंत्रो का जाप किया। युवाओं सहित कई लोगो ने एक्स-रे फ़िल्म से सूर्य ग्रहण का नज़ारा देखा। ग्रहण काल के दौरान चंद्रमा ने सूर्य को करीब 90 फीसदी ढक लिया था। इतना लंबा ग्राहण काल होने के बाद भी यहां रिग ऑफ फायर का नजारा तो देखने का नहीं मिला, लेकिन 90 फीसदी के करीब होने की वजह से सांझ का अहसास हो गया था। 

छोटे छोटे बच्चे चंद्रमा से दिख रहे सूर्य को देख काफी रोमांचित हुए। बच्चों ने कहा कि सूर्य भी चांद की तरह दिखने लगा हैं। सूर्य ग्रहण के दौरान दान पुण्य का फल अक्षय माना गया है, इसलिए लाेगो ने दान देने के साथ गायों को चारा व गुड़ खिलाया।