Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

NORCET-10 में बाप कस्बे की दो बेटियों का चयन, क्षेत्र में खुशी

बाप न्यूज़ | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित NORCET-10 परीक्षा में बाप कस्बे की दो बेटियों ज्योति जोशी औ...


बाप न्यूज़ | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित NORCET-10 परीक्षा में बाप कस्बे की दो बेटियों ज्योति जोशी और लकिता धामट का नर्सिंग ऑफिसर पद पर चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ज्योति पुत्री स्वर्गीय नारायणलाल जोशी तथा लकिता पुत्री भोमराज धामट ने परीक्षा में सफलता हासिल कर कस्बे का नाम रोशन किया है। पालीवाल ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रेम पालीवाल ने बताया कि ज्योति ने एम्स जोधपुर से नर्सिंग की पढ़ाई की है तथा प्रशिक्षण के दौरान पांच विषयों में गोल्ड मेडल भी प्राप्त किए थे। उन्होंने कहा कि दोनों बेटियों की सफलता बाप कस्बे के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि विज्ञान वर्ग लेकर चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देखने वाली बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। दोनों के चयन पर ग्रामीणों और समाज के लोगों ने खुशी जताते हुए परिवारों को बधाई दी।