Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 20 को आएंगे जाम्बा

जिला प्रशासन ने जाम्बा में कार्यक्रम की तैयारियो को लेकर की बैठक बाप न्यूज : रमन दर्जी |  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 20 जून को बाप उपखंड के...

जिला प्रशासन ने जाम्बा में कार्यक्रम की तैयारियो को लेकर की बैठक

बाप न्यूज : रमन दर्जीमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 20 जून को बाप उपखंड के जाम्बा का दौरा कर सकते हैं। यदि यह दौरा होता है, तो यह उनका फलोदी जिले का पहला आधिकारिक दौरा होगा। यह कार्यक्रम वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान को लेकर प्रस्तावित हुआ है। गौरतलब है कि प्रदेश में 5 से 20 जून तक वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान चलेगा। मुख्यमंत्री शर्मा इस मौके पर जाम्बा में जंभ सरोवर पूजन, पौधारोपण और एक आमसभा को संबोधित भी करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। मंगलवार को जिला कलेक्टर एचएल अटल, एसपी पूजा अवाना, एसडीएम बाप सुखाराम पिंडेल और बाप विकास अधिकारी कैलाशराम पंचारिया सहित कई प्रशासनिक अधिकारी जाम्बा पहुंचे।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों तथा हैलीपेड का जायजा लिया। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, जांभोलाव धाम में जंभ सरोवर पूजन, श्रमदान और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए पौधारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही आम सभा भी होगी। महंत भगवान दास, महंत प्रेमदास, संत आनंद प्रकाश जाम्बा, जिला परिषद सदस्य रेशमाराम, युद्धवीर सिंह ढाका, पंचायत समिति सदस्य रामकुमार सियाक, सरपंच मनोहरराम, जम्भेश्वर समिति सचिव बुधाराम सियाग आदि उपस्थित रहे। जाम्बा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।