Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पैर फिसलने से टांके में गिरी बालिका की मौत

प्रतिकात्मक

प्रतिकात्मक
बाप न्यूजबाप थाना क्षेत्र के टेकरा गांव में टांके से पानी सींचते समय पैर फिसलने से बारह वर्षीय एक बालिका टांके में गिर गई। पानी में डूबने से बालिका की मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। करीब ढाई बजे सूचना मिलने पर बाप पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक परिजन उसे पोकरण के सरकारी अस्पताल में ले गये थे, लेकिन चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया। मुख्य आरक्षी पूनाराम ने बताया कि टेकरा में मोहनराम पुत्र उतमाराम मेघवाल ढाणी में रहता है। दोपहर में घर के पास बने टांके में उसकी बेटी हेमी (12) टांके से पानी निकाल रही थी। उस दौरान पैर फिसलने से वह टांके में गिर गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनो को सुपुर्द कर दिया।