Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का सदस्यता अभियान शुरू

बाप न्यूज : रमन दर्जी |  रा जस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश स्तरीय निर्देशो के अनुसार उपशाखा बाप में फलोदी जिलाध्यक्ष नरपत सिंह भाटी ...


बाप न्यूज : रमन दर्जीराजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश स्तरीय निर्देशो के अनुसार उपशाखा बाप में फलोदी जिलाध्यक्ष नरपत सिंह भाटी व उपशाखा अध्यक्ष प्रदीप विश्नोई ने टीम के साथ सघन सदस्यता अभियान शुरू किया है। जिलाध्यक्ष नरपतसिंह भाटी ने कहा कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी है। उपशाखा अध्यक्ष प्रदीप विश्नोई ने कहा बाप ब्लॉक के शत प्रतिशत शिक्षक साथियों को संगठन से जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किये जाएंगे। विश्नोई ने कहा कि संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य है। उपशाखा मंत्री माणक लाल पालीवाल ने सोमवार को सांवरा गांव, नोख, तालरिया, बोडाना, मदासर, जोरसिंह की ढाणी, टावरीवाला, जालूवाला क्षेत्र में नरपत सिंह भाटी, प्रदीप विश्नोई, अम्रत लाल पालीवाल, सुभाष भादू सहित टीम ने सदस्यता अभियान चलाया। पालीवाल ने कहा कि अबकी बार 1000 पार के लक्ष्य को लेकर उपशाखा बाप में संघ अपना सदस्यता अभियान चला रहा है।