Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सीमा क्षेत्र में सुखद बदलाव आये, परंतु ठहरने की आवश्कता नहीं : निम्बाराम

सीमाजन कल्याण समिति प्रांत कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न बाप न्यूज | सीमाजन कल्याण समिति राजस्थान का तीन दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग बा...


सीमाजन कल्याण समिति प्रांत कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न

बाप न्यूज | सीमाजन कल्याण समिति राजस्थान का तीन दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग बाप स्थित कोठारी धर्मशाला मे ंसंपन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग में जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, जोधपुर महानगर, बीकानेर, अनोपगढ़ सहित 6 सीमावर्ती जिलों की 26 तहसीलों के कार्यकर्ता शामिल हुए। अभ्यास वर्ग एक मार्च से तीन मार्च तक चला। अभ्यास वर्ग में विभिन्न सत्रों के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्र में सीमाजन कार्यों से आये बदलावों और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्र में सामाजिक समरसता और नागरिक कर्त्तव्यों को ओर अधिक सक्रियता से निभाने पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर जाम्भा महंत भगवानदास और सीमाजन कल्याण समिति के प्रांत अध्यक्ष बीएसएफ के सेवानिवृत डीआईजी एमपी सिंह व कार्यकारी अध्यक्ष खेताराम लीलड भी उपस्थित रहे। 

प्रांत कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि सीमाजन कल्याण समिति की स्थापना के 40 वर्षों में कार्यकर्ताओं की मेहनत से सीमा क्षेत्र में सुखद बदलाव आये है, परंतु यहां पर ठहरने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि विघटनकारी ताकते समाज को तोड़ने के प्रयास में अब भी सक्रिय है। परम्पराओं के नाम पर फैली कुरीतियों से सामाजिक समरसता में अड़चने आ रही है। इसके लिए महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर समाज और व्यवस्था में परिवर्तन लाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। इसलिए सामाजिक समरसता, स्वदेशी जागरण, नागरिक शिष्टाचार, कुटुम्ब प्रबोधन और कर्त्तव्यों के पंच परिवर्तन को मंत्र में नहीं धरातल पर उतारना होगा।  

इससे पहले सीमा जागरण मंच के राष्ट्रीय संयोजक गोपालकृष्णन ने कहा कि लक्ष्य बताना आसान है, परंतु प्राप्त करना कठित है। अब तक समिति कार्यकर्ताओं के परिश्रम व टीम वर्क से पश्चिमी सीमा पर अनुकूल परिस्थितियां बनी है। इस अवसर पर सीमाजन कल्याण समिति राजस्थान-गुजरात के प्रदेश संगठन मंत्री नीम्बसिंह, प्रांत महामंत्री राजेश लदरेचा ने योजना समीक्षा बैठक में अपने विचार रखें। फलोदी जिलाध्यक्ष अखेराज ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समापन सत्र में सीमाजन कार्यों की नींव मजबूत करने वाले स्व. लूणकरण थानवी का स्मरण करते हुए उनकी धर्मपत्नी गंगादेवी का शॉल ओढाकर अभिनंदन किया गया। समापन सत्र में विशेष योगदान के लिए जांबा महंत भगवान दास, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण भैया का भी अभिनंदन किया गया। इस माैके पर प्रांत प्रचारक योगेंद्र, सह प्रांत प्रचारक राजेश कुमार, वीरेंद्र सिंह सोढा, विनोद पालीवाल, वासुदेव, गोविंद आदि भी मौजूद रहे।