Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

केंद्रीय मंत्री मेघवाल का बाप कस्बे में हुआ स्वागत

बाप न्यूज : रमन दर्जी |  केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का सोमवार को बाप में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत...


बाप न्यूज : रमन दर्जी केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का सोमवार को बाप में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री बीकानेर से रामदेवरा जाते समय शाम साढ़े चार बजे बाप में रूके थे। भाजपा की लोकसभा प्रत्याशियों की जारी हुई पहली सूची में केंद्रीय मंत्री मेघवाल का भी नाम है। बीजेपी ने बीकानेर से चौथी बार अर्जुनराम मेघवाल को मैदान में उतारा है। 
बाप कस्बे में कानासर चौराहे पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का पूर्व मंडल अध्यक्ष किशनलाल पालीवाल के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होने कार्यकर्ताओ से आगामी चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान करते हुए कहा कि इस बार चार सौ पार। इस माैके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष किशनलाल पालीवाल, रवि पालीवाल, महेश पालीवाल होपारड़ी, महेंद्र खत्री, आईदान राम मेघवाल, महेश के पालीवाल, सीपी पालीवाल, हरीश, कमल, किशनलाल हरजाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।