Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ महिला स्वास्थ्य जांच शिविर

बाप न्यूज | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दूसरा दशक द्वारा संचालित इखवेलो चारणाई पर महिला स्वस्थ शिविर का आयोजन उपस्वास्थ्य केंद्र चारणाई के...


बाप न्यूज
| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दूसरा दशक द्वारा संचालित इखवेलो चारणाई पर महिला स्वस्थ शिविर का आयोजन उपस्वास्थ्य केंद्र चारणाई के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में 40 से अधिक महिला व किशोरियों ने भाग लिया। 
इखवेलो प्रभारी इकबाल मेहर ने कहा कि आज  दुनिया भर में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाएं हर कार्य  में आगे है। अपने गांव की सरपंच से लेकर देश की राष्ट्रपति तक महिला है।महिला यानी मां के बिना दुनिया अधूरी है ।इसलिए हर लड़की ओर मां स्वस्थ रहे इसके लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य को अपनी बहन बेटी व पत्नी का ख्याल रखना होगा। समुदायक स्वास्थ्य अधिकारी प्रदीप बोहरा ने महिलाओं और किशोरियां का हीमोग्लोबिन वजन व 30 साल से अधिक उम्र वाली महिलाओं का शुगर तथा बीपी चेक किया और कहा कि इसको सही रखने के लिए खानपान व समय समय पर जांच जरूरी है। जांच से हम अपने स्वस्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। लैब टेक्नीशियन नेक मोहम्मद ने महिला - किशोरियों व अन्य ग्रामीणों का ब्लड ग्रुप जांचा। रईश मेहर ने जननी सुरक्षा , राजश्री, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना तथा आयुष्मान भारत आदि स्वास्थ्य एंव योजनाओं की जानकारी दी। युवा मंच की असमा ने सभी खून जांच करवाने वाली महिलाओं को कार्ड वितरण किये। अमन युवा मंच के जुलेखा, सुल्तान, अब्दुल रहमान, शौकत मीना आदि ने सहयोग किया।