Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सुरेश सुथार हुए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

बाप न्यूज : दिल्ली | ऑल मीडिया काउंसिल द्वारा शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब इंडिया में सूरत के जाने माने युवा उद्यम...

बाप न्यूज : दिल्ली | ऑल मीडिया काउंसिल द्वारा शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब इंडिया में सूरत के जाने माने युवा उद्यमी सुरेश सुथार को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। ये सम्मान इनके विगत कई वर्षों से अपने उद्यम के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के साथ ही सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने और भामाशाह के रूप में धार्मिक और सामाजिक कार्यों में दिए जा रहे इनके सहयोग को देखते हुए दिया गया।  सुरेश को राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मिलने पर पूरे समाज में हर्ष की लहर है। ये सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 45 विभूति को दिया गया। ज्ञात रहे सुरेश सुथार माडपुरा नागौर के मूल निवासी है। सुथार हमेशा समाज सेवा कार्यो में अग्रणी रहते है। दिल्ली में सम्मानित होने पर एंकर तिलोक सुथार बाड़मेर, श्रीविश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स अध्यक्ष भोमराज सुथार सहित सुथार समाज बन्धुओ ने बधाई दे खुशी जाहिर की।