Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सज्जन शक्ति को जोड़कर राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करना हमारा उद्देश्य : लोढ़ा

भारत विकास परिषद बाप शाखा के चुनाव संपन्न, राठी अध्यक्ष, सियाक सचिव व दवे कोषाध्यक्ष बने बाप न्यूज नेटवर्क | भारत विकास परिषद बाप शाखा के...


भारत विकास परिषद बाप शाखा के चुनाव संपन्न, राठी अध्यक्ष, सियाक सचिव व दवे कोषाध्यक्ष बने

बाप न्यूज नेटवर्क | भारत विकास परिषद बाप शाखा के वार्षिक चुनाव रविवार को बाप कस्बा स्थित आदर्श विद्या मंदिर के विशाल कक्ष में चुनाव प्रभारी गिरिश लोढ़ा प्रांत सचिव की उपस्थिति में संपन्न हुए। प्रांत अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने बताया कि ओमप्रकाश राठी को अध्यक्ष, बुधराम सियाक को सचिव, भंवरलाल दवे को कोषाध्यक्ष सर्व सम्मति से चुना गया। इनका कार्यकाल एक वर्ष का होगा।

चुनाव अधिकारी गिरिश लोढ़ा ने कहा की शाखा में प्रतिवर्ष वृद्धि होनी चाहिए। सज्जन लोगों को परिषद के साथ जोड़ कर उनके माध्यम से राष्ट्र के विकास में हम सहयोग करे। छोटे छोटे कार्यक्रम सेवा कार्य करने की योजना बनाये। प्रति माह एक साथ बैठने का क्रम बनाना संगठन के मजबूती के लिए जरूरी है। प्रांत अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा की भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर गतिमान है। हमारे अंदर में और मेरा परिवार का भाव रहा तभी हम गुलाम बने।  हमे देश की सुरक्षा की चिंता करनी होगी। जब सज्जन शक्ति निष्क्रिय होती है तभी दुष्ट सक्रिय होते है।

अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी ने कहा की आगामी वर्ष का सदस्यता लक्ष्य बड़ा है। हम अनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत गावों की बेटियों को जागरूक करेंगे। शिविर लगाकर खून जांच की कर चिकित्सकों की परामर्श से खून की पूर्ति के प्रयास करेंगे। सचिव बुधराम सियाक ने कहा नेक कार्य का फल अवश्य मिलता है। हम अपनी आय का दसवां हिस्सा दान करे। कोषाध्यक्ष भंवरलाल दवे ने वर्ष भर का लेखा पेश किया। सचिव ने वर्ष भर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संरक्षक अखेराज ने सभी सदस्यो से एक मुखी होकर परिषद की गति विधियां बढ़ाने का सुझाव दिया। संगठन को मजबूत करने के लिए मासिक मिलन बहुत बड़ा प्रयोग है। हम मिल कर कार्य करे। कार्यक्रम राष्ट्र गीत वन्देमातरम से शुरु हुआ समापन राष्ट्र गान जन गण मन के साथ हुआ। आत्म चिंतन के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान सोहनलाल सियाक जांबा, मालाराम, अर्जुनराम, बुधराम कड़वासरा, अशोक चांडक, दिनेश खत्री, गनेशदान, नारायण सिंह भाटी, लक्ष्मण सिंह चौहान, धुड़ाराम खिदरत, महेंद्र खत्री, सवाई कुमावत, तनसुख खत्री, अखेराज खत्री, विजय कुमावत आदि मौजूद रहे।