Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शपथ ग्रहण समारोह में बाप मंडल से भी पहुंचे भाजपाई

बाप न्यूज |  पहली बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। अब भजनलाल शर्मा राजस...


बाप न्यूज पहली बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। अब भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुखिया होंगे। भजनलाल शर्मा के अलावा दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा राजस्थान के उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। जयपुर में हुए इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बाप मंडल से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। भाजपाई गुरूवार शाम व रात को ही जयपुर के लिए बस व अपने निजी वाहनो से रवाना हो गये थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरी माडपुरा व भाजयूमो मंडल अध्यक्ष मांगीलाल पालीवाल ने बताया कि जाम्बा, फलौदी व बाप से 5 बसें व अन्य एक छोटे साधनो से भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह जयपुर पहुंचे। विधायक पब्बाराम विश्नोई ने जयपुर में सभी का अभिनंदन किया। एडवोकेट रतन सिंह धोलिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशनलाल पालीवाल, भाजयूमों मंडल बाप अध्यक्ष मांगीलाल पालीवाल, महेश पालीवाल होपारड़ी, प्रेम पालीवाल, एडवोकेट विजय तंवर, रवि पालीवाल, विजय कुमावत, पुरूषाेतम राजपुरोहित, लक्ष्मीनारायण, पार्षद सुरेश पालीवाल, जगदीश चौधरी, अनिल शर्मा, मांगीलाल सेन, किशनलाल पालीवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपाई जयपुर पहुंचे।