Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

दीपावली पर मिट्टी के दियो से रोशन होगी सीमा चौकियां

सीमाजन कल्याण समिति ने भेंट की दीपोत्सव सामग्री व मिष्ठान बाप न्यूज |  दीपावली पर सीमाजन कल्याण समिति के कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को धनतेरस ...


सीमाजन कल्याण समिति ने भेंट की दीपोत्सव सामग्री व मिष्ठान
बाप न्यूजदीपावली पर सीमाजन कल्याण समिति के कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को धनतेरस पर सीमा चौकियों पर पहुंच कर सीमा प्रहरियों को धनतेरस, रूप चौदस व  दीपावली की शुभकामनाएं दी। फलौदी जिला अध्यक्ष अखेराज खत्री ने बताया कि राजस्थान की पश्चिम सीमा चौकी मोहन, कालाधार, आर के टिब्बा चौकी पर बाप के कार्यकर्ता पहुंचे। सीमाजन कल्याण समिति बाप के कार्यकर्ताओं ने दीपावली पूजन सामग्री के साथ मिष्ठान, मिट्‌टी के दीपक व आतिशबाजी व उपहार भेंट कर जवानों को शुभकामनाएं दी।
चौकी पर तैनात बीएसएफ के अधिकारी सहायक समादेष्टा राम सिंह ने सीमाजन कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रमो से जवानों में नई ऊर्जा पैदा होती है। त्यौहारों पर घर से दूर रहकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करने वालो को आमजन द्वारा इतना प्यार व स्नेह दिया जा रहा है। आमजन समय समय पर जवानों का होसला बढ़ाते रहे यही कामना करते है।
इस मौके पर फलौदी जिला अध्यक्ष अखेराज खत्री ने जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार हमें सुख समृद्धि प्रदान करने वाला है। सीमाजन कल्याण समिति आम नागरिक व सीमा सुरक्षा बल के साथ सामजस्य बढ़ाने के लिए रक्षा बंधन व दीपावली उत्सव सीमा चौकियों पर सीमा प्रहरियों के साथ मनाता है। खत्री ने कहा कि सीमा पर तैनात हमारे जवानों को घर जैसा माहौल मिले इसके लिए समिति के कार्यकर्ता त्योहारों पर उनके बीच पहुंच उनका खालीपन दूर करते है।
इस अवसर पर सहायक समादेष्टा राम सिंह, इंस्पेक्टर अमित कुमार, गोविंद सिंह, भारत विकास परिषद शाखा बाप अध्यक्ष ओम राठी, सुमन, शिक्षाविद मांगीलाल कुमावत बाप, शक्ति केंद्र सयोजक हेतराम विश्नोई बागाणी नेवा कानासर, सीमाजन कल्याण समिति जिला अध्यक्ष अखेराज खत्री आदि मौजूद रहे।