Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

प्रतियोगिता से होती है सामान्य ज्ञान में बढ़ोतरी होती : चाम्पावत

बाप न्यूज |  भारत विकास परिषद पोकरण द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता की मौखिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन 5 अक्टूबर को माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर ...


बाप न्यूज भारत विकास परिषद पोकरण द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता की मौखिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन 5 अक्टूबर को माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर पोकरण मे किया गया। इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग 6 दल व वरिष्ठ वर्ग 5 दल ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक पोकरण के अवीराज सिंह मोतीलाल छात्रों का दल रहा। द्वितीय व राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय रामदेवरा की छात्राएं नीतु इशिता का दल रहा। इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में भी प्रथम आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक पोकरण के छात्र जगदीश वासुदेव प्रथम रहे। द्वितीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उजला की छात्रा मोनिका गर्ग व कविता रही। महात्मा गांधी विद्यालय रामदेवरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उजला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केलावा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलिया ने प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लिया। दोनों दलों के प्रथम रही दल प्रांतीय स्तर पर प्रतियोगिता दिनांक 8 अक्टुबर को जोधपुर में प्रतियोगिता में जाएगी। भारत विकास परिषद सचिव कुम्भसिंह चम्पावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय जीवन मूल्यों संस्कारों व आस्थाओं तथा भारत की गौरव गाथा के प्रति सम्मान प्रेमभाव का जागृत कर उनके बौधिक विकास में सहायक बनने का प्रयास होगा। इस प्रकल्प के माध्यम से ही समाज के प्रबुद्ध वर्ग को परिषद के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए उन्हें भी राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का प्रयास होता है। मुख्य अतिथि अशोक नागौरा, विशिष्ट अतिथि मनीषा सुथार्र, राजेश उज्जवल थे। इस प्रतियोगिता का सफल संचालन मौखिक प्रश्नोत्तरी मुकेश हर्ष प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी ने करवाया। कोषाध्यक्ष अचलदान रतनू, जगनलाल पालीवाल, देवीसिंह भाटी ने भी प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में सहयोग किया। भारत विकास परिषद शाखा पोकरण के ही अध्यक्ष अभय कुमार अग्रवाल, संस्कार उपाध्यक्ष सेवा जगदीश प्रसाद चौधरी, ओम शाण्डिल्य, भंवरलाल शूडिया, सह सचिव प्रकाश पंचारिया, जगदीश पुरोहित, अरुण छंगाणी आदि उपस्थित थे।