Page Nav

HIDE
Friday, July 4

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

11 साल की मनीषा याेगा में पारंगत, ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव में रही प्रथम

बाप न्यूज़ | रेतीले धोराे में बसे जैसला में 11 साल की बालिका मनीषा विश्नोई योगा में पारंगत है। अपनी मेहनत व लगन के बलबुते स्मार्टफान के माध्...


बाप न्यूज़ | रेतीले धोराे में बसे जैसला में 11 साल की बालिका मनीषा विश्नोई योगा में पारंगत है। अपनी मेहनत व लगन के बलबुते स्मार्टफान के माध्यम से उसने योगा के सभी आसन सीखे। आज वह योगा के कई आसन बड़ी आसानी से कर लेती है। युवा महोत्सव में वह प्रथम रही है। जैसला गांव फलौदी जिले की घंटियाली तहसील में है। 11 वर्षीय बालिका मनीषा विश्नोई गांव के ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत हैं। मनीषा योगा में तहसील स्तरीय सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। मनीषा का परिवार खेती पर निर्भर हैं और इस ग्रामीण क्षेत्र में किसानी का कार्य ही प्रमुख हैं। मनीषा के पिता अशोक कुमार सोढ़ा ने बताया की यह योगा के साथ साथ पढ़ने में भी बहुत रुचि रखती हैं। स्थानीय विद्यालय के अध्यापकों और इनकी स्वयं की मेहनत से यह योगा सीखी हैं। संसाधन नहीं थे तो स्मार्टफोन का उपयोग करते हुए योगा के कई आसान सीख लिये। सोढ़ा ने बताया कि राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन राज्य स्तरीय होने वाला हैं। उसमें मनीषा का नाम भीउ शामिल किया गया हैं। विद्यालय अध्यापक सुखदेव कुमार ने बताया की ब्लॉक स्तरीय व जिला स्तरीय युवा महोत्सव में मनीषा योगा में प्रथम रही। अब राज्य स्तरीय युवा महोत्सव लिए तैयारियां की जा रही है। विद्यालय परिवार ने मनीषा को इसके लिए शुभकामनाएं व बधाई दी है। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पंचारिया चाखू ने बताया की ऐसी प्रतिभाओं को समाज को आगे लाना चाहिए। बीएसएफ से सेवानिवृत हवलदार जगदीश प्रसाद बिश्नोई,  कैलाश चंद्र, हनुमानराम सोढ़ा, श्रवण लिम्बा, पांचाराम सोढ़ा, मदनलाल सोढ़ा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य महेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक महिपाल सोढ़ा,  अध्यापक हनुमान राम सिंवर व अशोक सहीराम सोढ़ा आदि ने मनीषा को बधाई दी।