Page Nav

HIDE
Sunday, June 22

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

फलोदी जिला विधिवत शुरू, उद्धाटन में वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री जुड़े

बाप न्यूज : अखेराज खत्री   | फलोदी की जनता को गहलोत सरकार का तोहफा आज सोमवार को जिला कार्यालय के विधिवत उद्घाटन से मिल गया। गहलोत सरकार ने फ...


बाप न्यूज : अखेराज खत्री  | फलोदी की जनता को गहलोत सरकार का तोहफा आज सोमवार को जिला कार्यालय के विधिवत उद्घाटन से मिल गया। गहलोत सरकार ने फलाेदी को जिला बना दिया। सोमवार को आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, शिक्षा मंत्री बीड़ी कल्ला, फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, पूर्व विधायक ओम जोशी, लोहावट विधायक किशनाराम बिश्नोई, पीसीसी मेम्बर व सचिव महेश व्यास, नगरपालिका चेयरमेन पन्नालाल व्यास, बाप पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व उप प्रधान जगदीश पालीवाल, वरिष्ठ नेता कुम्भसिंह पातावत, कांग्रेस नेता पप्पुराम डारा सहित गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में फलोदी जिले का उद्घाटन  हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्चुअल रूप से जुड़े।

गहलोत व कल्ला ने विधिवत पूजन कर जिला मुख्यालय का उद्घाटन कर सभी को शुभकामनाएं दी। वैभव गहलोत ने कहा कि फलाेदी के विकास में अब पंख लगेंगे। लालजी थानवी स्वतन्त्रता सेनानी की मेहनत व उम्मीद में अब रंग भरे जाएंगे। जनता को अशोकजी ने तोहफा दिया जनता उनके ऋण को नही भूलेगी। कांग्रेस सरकार ने जनता के हित के बहुत कार्य किये। गरीब परिवारों को फूड किट दिए। पेंशन बढ़ाई। महिलाओ को रोडवेज में यात्रा में छूट दी। बिजली बिलों मंे राहत दी। चिरंजीवी योजना की खर्च राशि बढाई। सड़को के जाल बिछाए। नई स्कूले खोली। कई विद्यालय क्रमोन्नत किये। सैकड़ो बेरोजगारों को रोजगार दिया। बाप को नगरपालिका का दर्जा देने के अलावा बहुत सारे कार्य जनहित में किये। उन्होने कांग्रेस के हाथ मजबूत करने की अपील की।

ऊर्जा मंत्री कल्ला ने कहा कि गहलोत का फलोदी की जनता के प्रति बहुत लगाव है। महेश व्यास ने जो मांगा वो दिया। फलोदी की जनता बहुत खुश है। महेश व्यास ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर प्रकाश छंगाणी, सलीम नागौरी, मोमराज बिश्नोई, युवा नेता अजय व्यास, पहाड़सिंह रावरा, ख़िदरत सरपंच हनुमान मांजू, ठेकेदार रेशमाराम जाम्बा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष केशुराम मेगवाल, मनोज पुरोहित, गोपाल भट्ठड़, जगदीश पालीवाल, देवीलाल पालीवाल, घनश्याम हरजाल, भूरालाल, सांगीदान, एडवोकेट श्री गोपाल व्यास सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।