Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कावड़ यात्रा में शरीक हुए बाप के युवा

27 तक फलौदी पहुचेगा कावड़ से गंगा जल बाप न्यूज  | फलौदी के युवा महेश व्यास नन्दी शाला के आधुनिकीकरण व आधुनिक पशु चिकित्सालय के संकल्प को लेकर...


27 तक फलौदी पहुचेगा कावड़ से गंगा जल
बाप न्यूज | फलौदी के युवा महेश व्यास नन्दी शाला के आधुनिकीकरण व आधुनिक पशु चिकित्सालय के संकल्प को लेकर हरिद्वार से 41 किलो गंगा जल लेकर फलौदी के लिए आज से 38 दिन पूर्व रवाना हुए थे। कठिन रास्ते से गुजरते व्यास के काफिले में शामिल होने बाप से 15 से अधिक कार्यकर्ताओ का एक दल बाप से गुरुवार को रवाना हुआ। गांधी दर्शन बाप सयोजक मनोज पुरोहित ने बताया कि महेश व्यास की टीम गंगाजल लेकर सीकर से नागौर होते फलौदी संभवतः 27 अगस्त तक पहुंचेगी। 28 अगस्त को इसी गंगा जल से महादेव का जलाभिषेक होगा। पुरोहित ने बताया कि फलौदी से 100 से अधिक युवा कावड़ यात्रा में नियमित साथ रह रहे है। कार्यकर्ता बड़े जोश के साथ यात्रा सम्पन्न करवाने में जुटे है। गुरुवार को सेठ अशोक पुरोहित मनचीतिया, मनोज पुष्करणा पुरोहित, नखत सिंह भाटी, अभय पुरोहित, भोम सिंह, मनीष बिस्सा, रेवत प्रजापत, ओमप्रकाश, जगसा प्रजापत, पुखराज सेन, स्वरूप, कमल कुम्हार, सांगराम प्रजापत, पुनाराम, तोपनराम मेगवाल, हनुमान, गणेश प्रजापत, धर्मेंद्र, ओमप्रकाश प्रजापत के साथ युवा टीम सहयोग के लिये पहुचे है।