Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पर्यावरण व पक्षी बिना स्नेह नही बढ़ते : बिश्नोई

फलोदी विधायक विश्नोई रहे बाप क्षेत्र के दौरे पर जेतड़ासर, हाफजनगर, घटोर, बाप में सुने अभाव अभियोग बाप न्यूज़ | क्षेत्रीय विधायक मास्टर पब्बार...


फलोदी विधायक विश्नोई रहे बाप क्षेत्र के दौरे पर
जेतड़ासर, हाफजनगर, घटोर, बाप में सुने अभाव अभियोग
बाप न्यूज़ | क्षेत्रीय विधायक मास्टर पब्बाराम विश्नोई रविवार को बाप क्षेत्र के दौरे पर रहे। घटोर में भाजपा नेता बालम खान के बगीचे को देख प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि थार मरुस्थल में पौधे व जीव जंतु प्रेम के कारण ही आगे बढ़ते है। बालम खान के बगीचे में आम, चीकू, अनार, खजूर, निम्बू, संतरा, गुन्दा, केरुन्दा, काला जामुन, पपीता, बेर, सेव बोर, आंवला, बादाम सहित विभिन्न किस्म के सैकड़ो पौधे खड़े है। विधायक ने बताया कि पर्यावरण व पक्षी प्रेमी बालम खान साधारण परिवार से है। इनका पर्यावरण व पक्षियों से इतना लगाव है। यह तारीफ के काबिल है। हमे ऐसे परिवार से सीख लेकर पर्यावरण पक्षियों को बचाने के प्रयास करने चाहिए। बालम खान के बगीचे में कई प्रकार की चिड़िया, खरगोश, कबूतर, मुर्गे, बतक है। यह उनका पक्षी व पर्यावरण के प्रति प्रेम दर्शाता हैं। इन्होंने बड़ी मेहनत कर यंहा आम भी उपजा दिए। 
सुने अभाव अभियोग
विधायक विश्नोई ने ग्राम पंचायत जेतड़ासर पर हाजी समसुदीन की हवेली में जनसुनवाई के दौरान मोदी राज के 9 वर्ष की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने राजस्थान के विकास में खूब धन दिया मगर यहां के मुखिया गहलोत की नियत साफ नही। पानी का पैसा ईमानदारी से खर्च करदे तो कही भी पानी की कमी नही रहेगी। उन्होने 2023 के चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि जनता ने भाजपा को बहुमत देने का मन बना लिया है। गहलोत के राज से जनता दुखी है। विधायक विश्नोई ने हाफजनगर में सतार खा की माताजी, जेतड़ासर में आलम खा की माँ, घटोर में मेंहरदीन के काका रिड़मल खा के इंतकाल पर उनके निवास जा कर उनसे मिल कर सांत्वना दी। विधायक हिंडालगोल में फौजी लालदीन के इंतकाल होने पर परिजनों से मिल ढाढस बंधाया। इस दौरान कई स्थानीय पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ थे।