Page Nav

HIDE
Friday, May 23

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

संसार में आज वैश्विक व्यवस्था का बहुत महत्व : डॉ. शर्मा

बाप न्यूज़ | राजकीय महाविद्यालय बाप में सोमवार को विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम प्रभारी डॉ. योगे...

बाप न्यूज़ | राजकीय महाविद्यालय बाप में सोमवार को विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम प्रभारी डॉ. योगेश शर्मा ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि संसार में आज वैश्विक व्यवस्था का बहुत महत्व है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापारिक लेनदेन, सांस्कृतिक और सूचना आदान प्रदान इतना ज्यादा होता है कि अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था की जरूरत को खारिज नहीं किया जा सकता है। इतना ही नहीं दुनिया में अपराध का भी अंतरराष्ट्रीयकरण हो चुका है। इसके लिए अब व्यवस्थित रूप से अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था की जरूरत है। युद्ध के अपराधियों के शिकार लोगों, देशों के बीच किसी तरह के विवादों, मानवता के खिलाफ अपराधों आदि के लिए हर साल 17 जुलाई को विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता है।
कार्यवाहक प्राचार्य कैलाश गढ़वाल ने कहा कि यह दिन हमें आधुनिक न्यायालय प्रणालियों की स्थापना का स्मरण भी कराता है। हमारे जीवन का सार्थक लक्ष्य पीड़ितों को न्याय दिलाना तथा मानवता के खिलाफ अपराधियों को रोकना तथा जनमानस में अन्याय को मिटाने के लिए आपस में हाथ मिलाना होना चाहिए। सहायक आचार्य दिव्या सिंह चारण ने भी अपने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय छात्र छात्राओं के मध्य वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

विद्युत पोल पर चढ़ने के लिए बनाया जुगाड़ आज डिस्कॉम कर्मचारिय...

फलोदी में परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

हिम्मत रखो, आगे बढ़ते रहो यही जीवन है : लीला देवी पालीवाल

सोलर प्लांट में घुसकर मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार

गाडना को प्रस्तावित ग्राम पंचायत बावड़ी बरसिंगा में करे शामिल

देशनोक ऑवरब्रिज हादसा : एक माह बाद भी पीड़ित परिवार को नही मि...

14 किलो 640 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद, एक गिरफ्तार

ईडी की कार्रवाई एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बाप में कांग्र...

जीपीएस के माध्यम से होगी पेयजल टैंकरों की प्रभावी निगरानी - ...

श्री खेतेश्वर जयंती पर फलोदी में निकाली गई विशाल वाहन रैली