Page Nav

HIDE
Monday, June 23

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

संस्कारवान बने संतान, पाश्चात्य संस्कृति को अपनाना अधर्म : संत भोमाराम महाराज ‘बा’

संत भोमाराम महाराज ‘बा’ का बावड़ी में हुआ भव्य अभिनन्दन बाप न्यूज | ब्रह्म ऋषि खेतेश्वर भगवान के शिष्य संत भोमाराम महाराज ‘बा’ रविवार रात्...

संत भोमाराम महाराज ‘बा’ का बावड़ी में हुआ भव्य अभिनन्दन

बाप न्यूज | ब्रह्म ऋषि खेतेश्वर भगवान के शिष्य संत भोमाराम महाराज ‘बा’ रविवार रात्रि जालोर से बावड़ी पहुंचे। बावड़ी में ग्रामीणों व परिजनों ने संत भोमाराम महाराज का भव्य स्वागत अभिनन्दन किया।

रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। सोमवार सुबह धर्म सभा में ‘बा’ ने कहा कि मनुष्य जन्म बार बार नही मिलता। अच्छे कर्म करने का अवसर हमें मिला है। गाय, ब्राह्मण की सेवा का फल सबसे ऊंचा है। हम हमारी संतानों को अच्छे संस्कार दे। पाश्चात्य जगत की अंधी दौड़ में हम शामिल होकर अपनी संस्कृति से विमुख हो रहे है, यह अच्छी बात नही  हैं। पाश्चात्य संस्कृति अपनाना अधर्म है। सनातन संस्कृति श्रेष्ठ है। हमारा पहनावा मर्यादा सिखाता है। हमारे बच्चों को मोबाइल से दूर रखने में भलाई है। शादी विवाह में अनाप शनाप खर्च कम करने की बात कहते हुए उन्होने कहा कि नाच, गान व डीजे पर फिजूल खर्च बन्द होना चाहिए। अपने बच्चों को शिक्षित करो। संयुक्त परिवार टूट रहे है, जिससे आगे परेशानी बढ़ेगी। संस्कारवान समाज ही राष्ट्र का हित कर सकता।

सिरवाल माता के किये दर्शन

भोमारामज महाराज ने सोमवार को सिरवाल मा के दर्शन कर क्षेत्र में सुख शांति की कामना की। बा फलोदी स्थित मां लटियाल के दर्शन कर बाबा रामदेव के दर्शनार्थ रामदेवरा भी जाएंगे। इस मौके पर जवाराम सरियाणा, भवरसिंह सांथू, गोपालसिंह, नरसिंह आसोतरा, मुलसिंह जसोल, बाबूसिंह, सरपंच जसराज रायथल, पुखसिंह, कैलाराम, भगवान सिंह बावडी, मान सिंह, उमेद सिंह, मांगीलाल सिंह, राणुसिंह, लाल सिंह, अशोक सिंह, जसवंत सिंह, धनसिंह, अखेसिंह, सांग सिंह, दीप सिंह, दुर्ग सिंह, आमसिंह, बाबूसिंह आदि मौजूद रहे।