Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

केंद्र की योजनाओं को हर घर बताए कार्यकर्ता : विश्नोई

बाप न्यूज |  केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर मोदी सरकार की उपलब्धियों को भाजपा का कार्यकर्ता अब घर घर जाकर बताएं। यह बात बाप क्षेत्र म...


बाप न्यूज
केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर मोदी सरकार की उपलब्धियों को भाजपा का कार्यकर्ता अब घर घर जाकर बताएं। यह बात बाप क्षेत्र में एक दिवसीय दौरे पर आए फलोदी विधायक मास्टर पब्बाराम विश्नोई ने कही। विश्नोई ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जो जनता के हितार्थ कार्य किये है, उन सभी योजनाओं का पार्टी कार्यकर्ता आमजन के समक्ष विस्तार से वर्णन कर जन संपर्क करे। भाजपा ने 2024 के लोक सभा चुनाव की तैयारिया शुरू कर दी है।
9 वर्ष को सेवा, सुशासन, गरीबकल्याण को समर्पित बताते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब को गणेश मानकर उसके स्वावलंबी होने की दृष्टि से हर किसान को राहत दी। हर घर स्वच्छ जल की योजना बनाकर कार्य किया। हर गरीब को गैस कनेक्सन के लिए उज्वला गैस योजना में निशुल्क गैस कनेक्सन दिए। केंद्र सरकार ने दीनदयाल विद्युत योजना के तहत हर घर तक बिजली पहुचाई। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र की योजना पर राज्य की कांग्रेस झूठी वाहवाही ले रही है। हमें जनता को बताना होगा कि केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किये। विश्नोई ने राज्य की सरकार को वेंटिलेटर पर बताते हुुुए कहा कि अपराध का ग्राफ बढ़ा है। भ्रष्टाचार में राज्य अवल रहा। गावों में मूलभूत सुविधाओं को ग्रामीण तरस रहे है। 
कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। विधायक विश्नोई बाप में शिक्षक टीकमचंद पालीवाल के पुत्री के विवाह समारोह में आशीर्वाद देने भी पहुचे। विधायक ने ओमप्रकाश जोशी के परिवार को बधाई भी दी। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष किशनलाल, मुरलीधर, सुरेश खत्री, भाजपा युवा मंडल बाप अध्यक्ष मांगीलाल पालीवाल, विजय कुमावत, रामचंद्र, महेश होपारडी, बुधराम सियाक़ आदि मौजूद रहे।