Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

न्यून पंजीकरण की वजह से जिले में आठ स्थाई कैंपों की जगह बदली

बाप न्यूज |  प्रदेश भर में अभी मंहगाई राहत कैंप - 2023 चल रहे है। जोधपुर जिले में तीन ब्लॉक के आठ स्थाई कैंप स्थलों पर परिवारों का पंजीकरण ...


बाप न्यूजप्रदेश भर में अभी मंहगाई राहत कैंप - 2023 चल रहे है। जोधपुर जिले में तीन ब्लॉक के आठ स्थाई कैंप स्थलों पर परिवारों का पंजीकरण न्यून है। इस कारण उन कैंपों का स्थान परिवर्तन कर दिया गया है। इस संबध में कलेक्टर ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए है।

कलेक्टर द्वारा जारी किए आदेश में लिखा कि जिलें में चल रहे मंहगाई राहत कैंप 2023 के कुछ स्थाई कैंप स्थल पर परिवारों का पंजीकरण न्यून होने की वजह से उन स्थाई कैंप स्थलों के स्थान में परिर्वतन किया है। इसमें ब्लॉक घंटियाली के तीन, ब्लॉक फलोदी के दो तथा बाप ब्लॉक में तीन कैम्प स्थलों का स्थान परिवर्तन कर दिया गया है।

घंटियाली ब्लॉक में घंटियाली में तहसील की जगह अब राजीव गांधी सेवा केंद्र चाखू में, ग्राम पंचायत भोजासर की जगह अब राजीव गांधी सेवा केंद्र लूणा में, सीएचसी केलनसर की जगह अब राजीव गांधी सेवा केंद्र पड़ियाल में स्थाई कैंप होंगे। फलोदी ब्लॉक में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खीचन की जगह अब ग्राम पंचायत ननेऊ में, राजकीय उच्च् माध्यमिक विद्यालय कलरा की जगह अब ग्राम पंचायत बैंगटी कला में, बाप ब्लॉक में ग्राम पंचायत सुरपुरा की जगह अब ग्राम पंचायत मेहराम नगर, ग्राम पंचायत राणेरी की जगह अब ग्राम पंचायत टेकरा में तथा राउमावि धोलिया की जगह अब ग्राम पंचायत नूरे की भुर्ज में कैंप होगा।