Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

महंत प्रतापपुरी महाराज की मां हरख कंवर को दी श्रद्धाजंलि

बाप न्यूज |  बाड़मेर के तारातरा मठ महन्त प्रताप पूरी की पूज्य माता हरख कंवर के पिछले दिनों गो लोक सिधारने पर उनके पैतृक गांव महाबार में इन द...


बाप न्यूजबाड़मेर के तारातरा मठ महन्त प्रताप पूरी की पूज्य माता हरख कंवर के पिछले दिनों गो लोक सिधारने पर उनके पैतृक गांव महाबार में इन दिनों प्रदेश के कई दिग्गज व गुरु महाराज के शिष्य सामाजिक कार्यकर्ता पंहुच रहे है। गुरूवार को केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत, पूर्व मंत्री शंभु सिंह खेतासर, जिला अध्यक्ष जगराम बिश्नोई, पूर्व विधायक अमराराम चौधरी, पाटोदी प्रधान बहिन ममता कुमावत, भाजपा नेता जोगेंद्र कुमावत, भाजपा मंडल भैसड़ा अध्यक्ष सवाई सिंह, पूर्व सरपंच अनोप सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मालमसिंह, भाजपा नेता जसवंतसिंह, सीमाजन कल्याण समिति फलोदी सह मंत्री मूल सिंह मोडरडी, क्षत्रिय युवक संघ के मदन सिंह राजमथाई, भाजपा नेत्री प्रियंका चौधरी, भाजपा मंडल जैसलमेर अध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, भाजपा नेता एडवोकेट जुगल किशोर व्यास पोकरण, फलौदी विधानसभा युवा नेता रावल जानी महाबार पहुंचे।

उन्होने पूज्य हरख कवर को पुष्पांजलि अर्पित कर गुरु महन्त प्रताप पूरी से आशीर्वाद लिया। महाबार के सपूत महन्त प्रताप पूरी ने कहा कि मांं से बढ़कर संसार मे कोई नही होता। मां ही संसार दिखाती है। मां के संस्कार ही व्यक्ति को श्रेष्ठ बनाते है। मां का आशीर्वाद जीवनपर्यंत साथ रहता है। मां हर समय मनुष्य को याद आती है। सुखी होने पर श्रेय मां को जाता तो दुखी होने पर मां को ही याद किया जाता है। माता पिता का ऋण कभी उतर नही सकता। उन्होने सत्संग में कहा कि मां बाप की सेवा से हजारों फल मिलते है। जिनके मां बाप खुश होते है वो कभी नीचे नही जा सकता। हमें माता पिता व गुरु के ऋण से मुक्त होने के लिए सत कर्म जरूरी करने चाहिए। सत्कर्म करने के लिए सेवा व सत्संग जरूरी है। नर सेवा नारायण सेवा का मंत्र देते हुए कहा कि नर से नारायण बनते है।