Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पीएम मोदी के मन की बात का 100वां एपिसोड सुना

बाप न्यूज |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एप‍िसोड को बाप में भाजपाईयों ने सुना। मन की बात का लाइन प्रसारण स...


बाप न्यूजप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एप‍िसोड को बाप में भाजपाईयों ने सुना। मन की बात का लाइन प्रसारण सुनने के लिए बाप में मंडल कार्यालय में व्यवस्था की गई थी। मंडल कार्यालय जाम्बा में भी बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। जाम्बा मंडल कार्यक्रम प्रभारी भाजपा के युवा नेता राजेंद्र प्रसाद 'रावल' जाणी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरे लिए 'मन की बात' ईश्वर रूपी जनता-जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल की तरह है। 'मन की बात' मेरे मन की आध्यात्मिक यात्रा बन गया है। 'मन की बात' स्व से समिष्टि की यात्रा है। 'मन की बात' अहम् से वयम् की यात्रा है। कार्यक्रम के बाद जाणी ने कहा कि मोदी के संदेश को हम सब लोग अपने गांव नगर और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर नये और विकसित भारत का सपना साकार करने में अपनी अहम भूमिका निभाए। इस मौके पर जाम्बा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता माैजूद रहे। 

बाप भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल पालीवाल ने बताया कि मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों का उल्लेख मन की बात कार्यक्रम में हुआ वे नायक है। जिन्होने इस कार्यक्रम को जीवंत बनाया है। बाप में एडवोकेट रतनसिंह भाटी, पूव मंडल अध्यक्ष किशनलाल पालीवाल, भाजयूमों मंडल बाप अध्यक्ष मांगीलाल पालीवाल, आईदानराम मेघवाल, मदन गोपाल शर्मा, रवि पालीवाल, अगराराम दर्जी, मोहनलाल भैय्या, दामोदर मेहता, महेंद्र खत्री, विजय कुमावत, सुशील हिंदू, मांगीलाल सेन, उबेद मेहर, गिरधारी भील सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी।