Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

घटता भू जल स्तर चिंता का विषय : राठौड़

पानी बचाने के संकल्प की अपील, जल ही जीवन परीक्षा में श्रेष्ठ आने वाली बालिकाओ को किया सम्मानित बाप न्यूज |  विश्व जल दिवस पर बाप कस्बे व उद...


पानी बचाने के संकल्प की अपील, जल ही जीवन परीक्षा में श्रेष्ठ आने वाली बालिकाओ को किया सम्मानित
बाप न्यूजविश्व जल दिवस पर बाप कस्बे व उदट ग्राम में जल बचाओ की थीम पर गोष्ठियों का आयोजन ग्रामीण विकास विज्ञान समिति उप केंद्र बाप ने किया। बाप में मुख्य अतिथि विकास अधिकारी प्रवीण सिंह राठौड़ ने कहा कि जिस गति से भूजल स्तर घट रहा यह चिंता की बात है। जल दोहन नही रुका व वर्षा जल को हमने जमीन में रिचार्ज नही किया तो खेती के कुएं व पेयजल कुएं बन्द हो जायेगे। वर्षा जल को रोक कर व्यर्थ बहने से बचाने  के लिए ग्राविस खडीन, टांके, बेरी बना रही है। यह बहुत श्रेष्ठ कार्य है। तालाबो को गहरा करने व विस्तार का कार्य भी संस्था कर रही। इसे आगे भी जारी रखे ताकी भूजल स्तर बढ़े। 
पूर्व उप प्रधान जगदीश पालीवाल ने कई वर्षों पूर्व क्षेत्र में आये भीषण जल संकट की चर्चा करते हुए कहा कि अब पानी की उपलब्धता ज्यादा हुई तो हम भीषण संकट के दिन भूल गए। पालीवाल ने कहा भावी पीढ़ी जल की इस समय हो रही बर्बादी से संकट में आ सकती है। युवाओ को बुजुर्गों की बातों, अनुभवों से सीख लेनी होगी। प्रिसिपल पपुराम गोदारा ने कहा कि धरती पर ग्लेशियर पिघल रहे है। समुद्र का जल स्तर बढेगा तो मानव जीवन खतरे में होगा। पानी बचाने की थीम को आगे बढाने से पहले हमें खुद को संकल्प लेना होग की मैं जल का अपव्यय नही करूंगा। जल की बर्बादी रोकने की अपील की गई। पेड़ पौधों के संरक्षण की आवश्यकता है। पेड़ो की कटाई रोकनी होगी।
ग्राविस उप केंद्र प्रभारी श्रीकांत भारद्वाज ने संस्था की योजनाओं को विस्तार से बताई तथा वर्षा जल को अमृत बताया। ग्राम विकास कमेटी के अध्यक्ष जल मित्र ताराराम मेगवाल रिन, हबीब खा नाथका मगरा, गजाराम जम्भेश्वर नगरी, मांगीलाल मेगवालों की ढाणी जाम्बा, चेनाराम बन्धेरी, गणेशाराम डेढसरा को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बालिका विद्यालय की विजय लक्ष्मी, पुष्पा, केसर, अनिता के परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर ग्राविस ने सम्मानित किया। 
ग्राम उदट गाव में परम्परागत जल स्रोत्र के रख रखाव की गोष्ठी का ग्राविस ने आयोजन किया। पाबूपुरा केंद्र प्रभारी सुरेंद्र रतनू ने कहा कि नाड़ी, बावडी, कुएं, पोखर वर्षा जल को संचय में कारगर है। जिससे भूजल स्तर भी बढ़ेगा। आमजन व पशुधन को सुगमता से जल उपलब्ध होगा। जल बचाने के तरीके बताते हुए फील्ड वर्कर बीरमाराम ने कहा गाड़ी धुलाई में सेकड़ो लीटर पानी व्यर्थ खर्च हो रहा है। हम सूखे क्लीनर से गाड़ी साफ कर पानी बचा सकते है। कार्मिक सुनील सुथार ने अधिक पेड़ पौधे लगाने पर प्रकास डाला। इस मौके पर  एबीडीओ  कंवरलाल माली, वरिष्ठ अध्यापक राजीवि, आईदान पालीवाल, हनुमान विश्नोई, ओमप्रकाश राठी, अखेराज, गिरधारी हुडा, शिमला, रुखमनी, मनीष बालोटिया, सदीक, भुराराम पँवार, सम्यक, पदमा, चम्पा, हरीसिंह, विशाल सिंह,  सालूराम, शारदा, मैना, कोजी सहित 145 लोगो ने भाग लिया।