Page Nav

HIDE
Saturday, July 5

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

शिक्षित महिला परिवार व राष्ट्र के उत्थान की कड़ी : पंवार

बाप न्यूज | ग्राविस उपकेंद्र कलरा में महिला जाग्रति विषयक गोष्ठी का आयोजन हुआ। केंद्र कम्युनिटी वर्कर मानाराम पवार ने उपस्थित महिलाओ से कहा...

बाप न्यूज | ग्राविस उपकेंद्र कलरा में महिला जाग्रति विषयक गोष्ठी का आयोजन हुआ। केंद्र कम्युनिटी वर्कर मानाराम पवार ने उपस्थित महिलाओ से कहा कि पढ़ी लिखी महिला ही परिवार को समृद्ध व संस्कारी बना सकती है। उन्होने कहा कि महिलाओ में पढ़ाई के लिए जागरूकता जरूरी है। एक पढ़ी लिखी महिला परिवार व राष्ट्र के विकास में मील का पत्थर होती है। फील्ड वर्कर कमला भील ने कहा कि शिक्षित समाज ही तरक्की करता है। देश ने निरक्षरता का कलंक हटाने के लिए हमे प्रयास करने होंगे। महिला अपने अधिकारो से वंचित इसी कारण है। हमें शिक्षित व संगठित होकर महिला अधिकारों की पहल करनी चाहिए। संगोष्ठी में टीपू, लक्ष्मी, पुष्पा, मुन्नी, दली, केकु, जमना, तुलसी, समदा आदि उपस्थित रही।