Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप - 2023, राजस्थान ने दी महाराष्ट्र को मात

बाप न्यूज़ | लेह लद्दाख में चल रही नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप - 2023 में मंगलवार को राजस्थान व महाराष्ट्र के बीच दूसरा आइस हॉकी का मैच खेला ग...

बाप न्यूज़ | लेह लद्दाख में चल रही नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप - 2023 में मंगलवार को राजस्थान व महाराष्ट्र के बीच दूसरा आइस हॉकी का मैच खेला गया। इस मैच में राजस्थान की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को 3 - 1 से हरा दिया। 
टीम का नेतृत्व कर रहे विष्णु नारायण ने बताया कि कप्तान पर्व शर्मा ने दो गोल व उप कप्तान अजय डांगी ने एक गोल किया। गोलकीपर सिकंदर सिंह ने भी बेहतरीन खेल खेलते हुए बहुत ही अच्छी गोल कीपिंग का प्रदर्शन किया। जिससे राजस्थान की टीम ने महाराष्ट्र से 3 - 1 से जीत हासिल की।  कोच विकास शर्मा, आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के सचिव हरजिंदर सिंह ज़िंदी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप 2023  लेह लद्दाख खेलने गई राजस्थान की टीम में बाप निवासी सुनील कुमार माली भी शामिल है।