Page Nav

HIDE
Friday, July 4

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

सचिदानंद व मनीषा का नीट में चयन

सचिदानंद सियाक               मनीषा कड़वासरा
बाप न्यूज़ | बाप उपखंड क्षेत्र के कृष्णनगर कलां व जाम्बा के दो बच्चों का नीट में चयन हुआ है। 
दोनो होनहार विद्यार्थी ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े है। दोनो ने यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत का कोई शॉर्ट कट नहीं होता है। इनके चयन होने पर परिवार में खुशी की लहर है। जाम्बा निवासी सचिदानंद के पिता मांगीलाल वरिष्ठ अध्यापक है, जो कि राबाउमावि बाप में पदस्थापित है। सचिदानंद ने 720 में से 641 अंक प्राप्त किये। 
कृष्णनगर कलां निवासी मनीषा के पिता बुधाराम कड़वासरा राउमावि जाम्बा की ढाणी में व्याख्याता के पद पर पदस्थापित है। मनीषा ने नीट 2022 की परीक्षा में 627 अंक प्राप्त किए है। मनीषा के एक भाई का भी पहले नीट में चयन हुआ है। दोनो चयनित विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेष्य माता पिता व गुरूजनों को दिया है। जाम्बा महन्त भगवान दास, भागीरथदास शास्त्री जैसला, महन्त प्रेम दास, मूलाराम लोल, बुधाराम जाणी, जिला परिषद सदस्य ठेकेदार रेशमा राम गोदारा सहित ग्रामीणों ने खुशी जताई।