Page Nav

HIDE
Monday, May 19

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

घरेलू उद्योगें से सुदृढ बने समूह : भाटी

बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | ग्राविस उप केंद्र बाप द्वारा संचालित समुदाय नेतृत्व सूखा शमन परियोजना के तहत उदट गांव में 2 दिन का व्यवसायिक प्र...


बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | ग्राविस उप केंद्र बाप द्वारा संचालित समुदाय नेतृत्व सूखा शमन परियोजना के तहत उदट गांव में 2 दिन का व्यवसायिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। फील्ड सुपरवाइजर मंजूलता भाटी ने बताया कि बालाजी स्वयं सहायता समूह उदट की महिलाओ को घरेलु छोटे उद्योग का प्रशिक्षण दिया गया। पहले  दिन अचार बनाने व मुरब्बा बनाने की विधि बताई गई। दूसरे दिन बुधवार को मंजूलता भाटी ने समूह की महिलाओ को कहा कि समूह आत्मनिर्भर बने इसके लिए छोटे छोटे उद्योग लगाकर उसका उत्पादन बाजार में बेच कर हम मुनाफ़ा कमा सकते है। हमारे समूह से जुड़ी महिलाए रुचि लेकर अचार, मुरब्बा, सर्फ, साबुन, कागज की थैली, बड़ी, पापड़, मुंगोड़ी, खीचीया, आलू चिप्स आदि का प्रशिक्षण लेकर अपना हुनर सीखे। स्वयं सहायता समूह आत्म निर्भर बने तभी उसके मूल उदेश्य की पूर्ति होगी। महिलाएं घर बैठे अपना रोजगार कमा सकती है। अचार निर्माण में बरती जाने वाली सावधानियां बताते भाटी ने कहा कि अच्छी गुणवत्ता का मसाला डाल हम अपने उत्पाद की पेठ जमाये। खुले बाजार में अच्छा मार्केट बनाये। कम लागत में अच्छा मुनाफा कैसे कमाए इस पर भी ध्यान देना होगा। इस प्रशिक्षण शिविर में रूखमणी बिश्नोई, संगीता, गंगा, मीरा, लक्ष्मी, रेखा, धापू, पुनि, चम्पा, अगरो, रूखी, लाधु, सेरी सहित 22 महिलाओ ने भाग लिया।