Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विधानसभा में रखे प्रश्न का अधिकारियों ने विधायक को दिया गलत जवाब

जवाब से नाराज विधायक विधानसभा में रखेंगे दुबारा प्रश्न व करेंगे जांच की मांग बाप न्यूज |  सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के विधानस...


जवाब से नाराज विधायक विधानसभा में रखेंगे दुबारा प्रश्न व करेंगे जांच की मांग

बाप न्यूजसार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के विधानसभा में विधायकों द्वारा रखे जाने वाले प्रश्न कोई मायने नहीं रखता। विधानसभा के पटल पर रखे प्रश्नांे की तव्वजो आमजन द्वारा किये जाने वाले सवालो जैसे ही रखते है। ऐसी ही एक बानगी फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई के साथ हुई। विधायक विश्नोई के प्रश्न का जवाब संबधित विभाग ने गलत दिया। जवाब में विधायक को गुमराह करने का प्रयास किया गया। हकीकत उनके सामने आने पर विधायक विश्नोई सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रति खासे नाराज है। जवाब से नाराज विधायक विधानसभा में वही प्रश्न दुबारा रखेंगे साथ ही जांच की मांग भी उठाएंगे।

फलोदी विधायक विश्नोई ने कुछ माह पूर्व विधानसभा में एक प्रश्न के माध्यम से बाप कस्बे में नव निर्मित राजकीय महा विद्यालय के भवन निर्माण में देरी होने का प्रश्न रखा था। जिसका विभाग ने विधान सभा पटल को जबाब में बताया कि महाविद्यालय भवन निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है तथा रंग रोगन का कार्य चल रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 31 मार्च 2022 तक नवीन भवन महाविद्यालय को सुपुुर्द कर देगा।

विधायक विश्नोई ने जब धरातल पर हकीकत जानी को उन्हे निराशा हाथ लगी। विधायक विश्नोई ने बताया कि मई माह आधा बीत गया है। अभी तक भवन का कार्य पूर्ण नहीं हुआ। इस पूर्ण कार्य को अगर गति से किया गया तो गुणवत्ता में कमी रहेगी। महाविद्यालय का यह अपूर्ण कार्य 30 दिन से पहले पूर्ण होना संभव नही लगता। बिश्नोई ने खिन्नता प्रकट करते हुए कहा कि अधिकारी गलत जानकारी देकर गुमराह रहे है, जो कि ठीक नहीं है। वे दुबारा इस प्रश्न को रखेंगे तथा जांच की मांग भी करंगे।

अक्टुबर 2018 से चल रहा कार्य, अक्टूबर 2019 में होना था पूर्ण

बाप कस्बे में रिण सड़क मार्ग पर 6 करोड़ की लागत से महाविद्यालय का आलीशान भवन बन रहा है। कछुए से भी धीमी गति से बन रहे इस महाविद्यालय का कार्य अब पूर्ण होने को है। महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 6 करोड़ 6 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृती जारी हुई है। कार्यकारी एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड फलोदी द्वारा यह कार्य मैसर्स लूकमान एंड संस जोधपुर द्वारा करवाया जा रहा है। 2 अक्टुबर 2018 से शुरू हुए महाविद्यालय भवन निर्माण कार्य 1 अक्टूबर 2019 में पूर्ण होना था। लेकिन सुस्त गति से चल रहे निर्माण कार्य में मार्च 2020 को आए कोरोना के लॉक डाउन ने भी ब्रेक लगा दिए। 2021 में भी निर्माण कार्य खुलकर नहीं हुआ। विधायक विश्नोई द्वारा विधानसभा में इस संबध में प्रश्न रखे जाने के बाद अधिकारियों ने विधायक को भी गुमराह कर दिया। जवाब में 31 मार्च को हैंड ओवर करने का दावा किया गया, लेकिन कार्य अभी भी जारी है। हंालाकि विधायक विश्नोई ने कुछ दिनो पहले इस हकीकत की पड़ताल कर ली थी। शनिवार को बाप न्यूज़ ने भी मौके पर जाकर देखा। भवन के रंग रोगन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। खिड़कियों व दरवाजों आदि में कांच लगाने का कार्य अभी चल रहा है। शाैंचालय व बाथरूम में जल कनेक्शन किये जाने है। कॉलेज में पानी स्टोरेज के लिए पानी का टांका बनाने का कार्य चल रहा है। वंहा मिले कांट्रेक्टर के कार्मिक की माने तो अभी भी इसे पूर्ण होने में 1 माह का समय लग ही जाएगा।