Page Nav

HIDE
Thursday, July 10

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

स्वस्थ शरीर के लिए खेल जरूरी : गोदारा

बाप न्यूज़ | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की कड़ी में महिला एवं बाल विकास परियोजना द्वारा शनिवार को राजकीय उच्...

बाप न्यूज़
| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की कड़ी में महिला एवं बाल विकास परियोजना द्वारा शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कानासर में किशोर बालिकाओ की खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। साथिन जेठी देवी गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता में चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर, लंबी दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाली बालिका को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए पीओ ओमप्रकाश गोदारा ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम जरूरी है। समय समय पर इस प्रकार की गतिविधियां होने से किशोर बालिकाओ में निखार आता है। उन्होने किशोर बालिकाओ से आगे निरन्तर अध्यापन जारी रखने की बात कहते कहा पढ़ाई जरूरी है। पढ़ी लिखी महिला अपने परिवार का सही संचालन करेगी। राजीविका क्लस्टर कोडिनेटर गरिमा गर्ग ने राजीविका परियोजना की जानकारी देते बताया कि महिलाएं अधिकतम स्वयं सहायता समूह बनाकर अपना रोजगार प्राप्त करे। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण मारू, शुभ करण पारीक, भजनाराम व राजबाला आदि उपस्थित थी।