Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

जो क्षय या नष्ट होने से बचाता है, वह क्षत्रिय है : बैण्याकाबास

बाप में पुष्प वर्षा से स्वागत करते स्वयंसेवक

बाप में पुष्प वर्षा से स्वागत करते स्वयंसेवक
बाप न्यूजश्री क्षत्रिय युवक संघ के संघ प्रमुख लक्ष्मणसिंह बैण्याकाबास का गुरूवार को बाप में पुष्पवर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। श्री क्षत्रिय युवक संघ के संघ प्रमुख बैण्याकाबास संघ प्रमुख बनने के बाद पहली बार बाप आए। इस दौरान वरिष्ठ स्वयं सेवक गणपतसिंह के आवास पर स्वयंसेवकों का स्नेह मिलन आयोजित हुआ। संघ प्रमुख वैण्याकाबास ने कहा कि संघ के संस्थापक तनसिंह एक युगदृष्टा महापुरुष थे। उन्होंने अल्पायु में ही भविष्य में होने वाली समाज की दिशा और दशा को भांप लिया था। इसी के समाधान व समाज सुधार के लिए क्षत्रिय युवक संघ की स्थापना की। क्षत्रियत्व को जगाने के लिए स्थापित संघ पिछले 76 वर्षो से प्रयासरत है। संघ प्रमुख ने क्षत्रीय का अर्थ बताते हुए कहा कि क्षति या नष्ट होने से रोकने वाला ही क्षत्रिय होता है। क्षत्रीय ने आदिकाल से ही सनातन धर्म की रक्षा की है। उन्होने निरंरत अभ्यास की व्याख्या करते हुए कहा कि भावना से किसी को भी प्रेरित किया जा सकता है, लेकिन उसका प्रभाव तत्काल होता है। तनसिंह की भावना थी कि हर व्यक्ति में इस प्रकार संस्कार निर्माण करे जो अमिट हो जाए। इसके लिए निरंतर अभ्यास जरूरी है। संघ के शिविरों व शाखाओं में संस्कृति व संस्कारों के अन्यास करवाये जाते है। क्षत्रीय युवक संघ का आधार गीता है। गीता के स्वाभाविक कर्मो को करते हुए जो जीता है, वह परमसिद्धि को प्राप्त होता है। हर व्यक्ति का अंतिम उद्देश्य ईश्वर को प्राप्त करना है।उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल ने कहा कि क्षत्रीय युवक संघ हमें संस्कृति व संस्कार के प्रति सचेत करता है। जीवन में संस्कारों केा अपनाना चाहिए।
स्वयंसेवकों को संबोधित करते क्षत्रीय युवक संघ प्रमुख
अधिवक्ता रतनसिंह धोलिया ने कहा कि जीवन में संस्कार लागू करने चाहिए। आने वाली पीढी अच्छे संस्कार ले सके इसके लिए हरेक को संघ की शाखाओं व शिविरों से जुड़ना चाहिए। सीमाजन कल्याण समिति जिला फलोदी संयोजक सांगसिंह भाटी व पूर्व सरपंच किशनलाल पालीवाल ने भी स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय कार्यकारी गंगासिंह, गजेंद्रसिंह आऊ, गणपतसिंह अवाय, दयालसिंह किशोरपुरा, पूर्व सरपंच पहाड़सिंह रावरा, लखसिंह भाटी, भूपतसिंह अवाय, जब्बरसिंह, भंवनसिंह, छैलूसिंह, मदनगोपाल शर्मा, श्रीगोपाल चांडक, पूर्व भाजयूमों मंडल बाप अध्यक्ष मदनसिंह भाटी, मूलसिंह मोडरड़ी, महेंद्र खत्री, गिरधर सिंह, गोविन्दसिंह सिंघाना, कैमरामैन मोती राजा पालीवाल, मनोज पुरोहित, शिक्षाविद मनसूख पालीवाल, पर्वतसिंह, दिनेश पालीवाल, अधिवक्ता राजेंद्रसिंह भूटा बारू, चंद्रसिंह, अखेराज खत्री सहित बड़ी संख्या में लोग मौजुद थे।

कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सेवक।