Page Nav

HIDE
Saturday, June 21

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

प्रशिक्षण में साझा किए संवाद, विकास के कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

बाप न्यूज |  कस्बा स्थित ग्राविस उपकेंद्र में कम्युनिटी लेड ड्राउट मिटिगेसन सूखा समन परियोजना के तहत शुक्रवार से 2 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हु...

बाप न्यूजकस्बा स्थित ग्राविस उपकेंद्र में कम्युनिटी लेड ड्राउट मिटिगेसन सूखा समन परियोजना के तहत शुक्रवार से 2 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। पहले दिन केंद्र प्रभारी हुकमाराम पंवार ने एनजीओ के सफल संचालन पर प्रकाश डाला। उन्होंने गावों में वंचित परिवार के उत्थान, गांव के नागरिकों में सोच विकसित करने तथा हरेक कार्य में पारदर्षिता रखने के विषय रखे। सीमाजन कल्याण समिति के अखेराज खत्री ने जन सहभागिता से विकास करवाने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि जिस कार्य मे हमारी हिसेदारी होगी वह कार्य मजबूत व गुणवत्तापूर्ण होगा। गांवो के लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत कैसे बने, इसके लिए सोच विकसित करने सहित अधिकारों की जानकारी के साथ एकजुटता पर बल दिया।

उन्नति संस्था के टीकम मेगवाल ने धरातल पर कार्य करने के साथ वर्षाजल को सहेजने पर बल देते हुए कहा कि वर्षाजल को रोक कर हम भूमिगत जल स्तर बढ़ा सकते है। साथी संस्था के अर्जुन मकवाना ने पर्यावरण पर चर्चा कर प्लास्टिक मुक्त गांव , शुद्ध जल की कल्पना पर विचार रखे। दियातरा की ग्रामीणोतथान विकास समिति के लूणाराम ने जैविक खेती पर जोर दिया। फील्ड सुपर वाइजर मंजुलता भाटी ने गांव का पानी गांव में - खेत का पानी खेत में विषय पर चर्चा की। भोजों की बाप की पशु सखी नखतू भील ने पशु पालन के अनुभव बताए। मनीष बालोटिया ने अन्ना हजारे के ग्राम विकास के मंत्र पर चर्चा की। प्रशिक्षण में 30 से अधिक लोगों की भागीदारी रही।