Page Nav

HIDE
Saturday, June 21

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

बीमार गौ वंश को पहुंचाया गोशाला

बाप न्यूज़ |  क्षेत्र के बाबा का धोरा पंचायत स्थित मटोल रोड़ के पास एक गौवंश घायल अवस्था में पड़ा होने की सूचना मिलते ही गौ भक्तों वंहा पहुं...

बाप न्यूज़ |  क्षेत्र के बाबा का धोरा पंचायत स्थित मटोल रोड़ के पास एक गौवंश घायल अवस्था में पड़ा होने की सूचना मिलते ही गौ भक्तों वंहा पहुंचे तथा उसे सम्भाला। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पंचारिया चाखू ने बताया की घायल गोवंश की सूचना शनिवार प्रात: फोन द्वारा मिली थी। अन्य गोभक्तों के साथ वंहा पहुंचे तथा उसे संभाला।  घायल गौ वंश के पैरों की चमड़ी में तार के घाव बने मिले। अन्य जगहों पर भी  बड़ी बड़ी चोटे साफ नज़र आ रही थी। जिससे वह चलने फिरने की स्थिति में नही था। 

चारे पानी के अभाव में उसकी हालत और भी दयनीय बनी हुई थी। पशुधन सहायक रवि बेनीवाल द्वारा उक्त गोवंश का प्राथमिक उपचार किया गया।  तत्पश्चात उसे गोशाला पहुंचाया। इसमें ओम सिंह राठौड़, कानाराम राम, भवानी सिंह राठौड़ , दीपाराम सियाग, भवानी पंचारिया ने सहयोग किया। संचालक कानाराम राव ने बताया की आवश्यकता पड़ने पर पशुधन सहायक रवि बेनीवाल की मदद लेकर गौवंश का उपचार करवाया जाएगा। घायल इस गोवंश की सहायता के लिए बाबा का धोरा पंचायत के सरपंच लुणाराम बामणिया और विकास अधिकारी प्रेम कुमार झोरड़ ने भी आर्थिक मदद की है। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज  ने समस्त गोभक्तों का धन्यवाद ज्ञापित किया।