Page Nav

HIDE
Friday, June 20

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को बंद रहेगी बिजली

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | जोधपुर विधुत वितरण निगम लिमिटेड (डिस्काॅम)  के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार शुक्रवार को 220 केवी मेला ग्...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | जोधपुर विधुत वितरण निगम लिमिटेड (डिस्काॅम)  के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार शुक्रवार को 220 केवी मेला ग्राउंड फलोदी जीएसएस पर रख-रखाव का कार्य किया जायेगा।
जिसके चलते 220 केवी जीएसएस से निकलने वाले समस्त 33 केवी फीडर बंद रहेगें। इस कारण फलोदी शहर, लोर्डिया, मोखेरी, रामदेव नगर, एकां, गज्जा, जालोड़ा, सिड़ रुपावत नगर, गोपा, बैंगटी कल्ला, बैंगटी खुर्द, सिहड़ा, रायड़ा, कुंडल, बिठड़ी, ताऊसर की विधुत सप्लाई सुबह 5 बजे से 9.30 बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी डिस्काॅम के सहायक अभियंता धनराज लटियाल एवं करणसिंह राजपुरोहित ने दी है।