Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

गहलाेत सरकार ने युवाओं व किसानों के साथ किया छल : हिमांशु शर्मा

 बाप में भाजयूमो प्रदेशाध्यक्ष शर्मा का स्वागत करने उमड़े भाजपाई

गहलाेत सरकार ने युवाओं व किसानों के साथ किया छल : हिमांशु शर्मा
 बाप में भाजयूमो प्रदेशाध्यक्ष शर्मा का स्वागत करने उमड़े भाजपाई

बाप भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक रहे भाजयूमों प्रदेशाध्यक्ष हिमांशू शर्मा मौजुद 

बाप न्यूजभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बाप मंडल कार्यसमिति की बैठक शनिवार को यंहा मंडल कार्यालय में हुई। बैठक में युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री जितेंद्र सिंह बुड़किया, रामकेश मीणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष स्वरूप माहेश्वरी, प्रदेश कार्यालय मंत्री अमित भारद्वाज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलदीप शर्मा भी मौजुद रहे। 

बैठक में प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार आमजन का शोषण कर रही है। इस विकट परिस्थितियों में भी हमारे कार्यकर्ता अच्छा काम कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर युवाओं व किसानों के साथ छल करने का भी आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि रोजगार का वादा करके छलावा किया है। बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं को, कर्ज माफी के नाम पर किसानों को छला है। प्रदेश में गहलोत सरकार तानाशाही पूर्वक कार्य कर रही है। बैठक में मंडल अध्यक्ष हरी माडपुरा, मंडल महामंत्री रवि पालीवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशनलाल पालीवाल, मांगीलाल पालीवाल, मोहनलाल भैया, मुरलीधर तंवर, अजीत सिंह भाटी, आईदान राम मेघवाल, विजय तंवर, महेंद्र खत्री, प्रतापसिंह खीरवा, प्रकाश सुडाणी, जयप्रकाश बोहरा, खुशाल मेघवाल, विजय कुमावत, सुरेश खत्री, मदन गोपाल शर्मा, शिवरतन सोनी, शिबू खान मेहर, मदन सिंह भाटी आदि कई कार्यकर्ताओं मौजुद थे।

भाजपाईयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

गहलाेत सरकार ने युवाओं व किसानों के साथ किया छल : हिमांशु शर्मा
खीरवा में पौधारोपण करते शर्मा

भाजयूमों प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा पहली बार बाप आए थे। पहली बार बाप आने पर यंहा मंडल कार्यालय में स्थानीय भाजपा मंडल पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने भाजयूमों प्रदेशाध्यक्ष शर्मा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान बाप मंडील के खीरवा बूथ पर शर्मा ने पौधारोपण भी किया। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि आज पर्यावरण को लेकर हालात बेहद खराब है। पेड़ पौधों की निरंतर घटती संख्या की वजह से प्राणवायु पर संकट के बादल मंडराने लगे है। उन्होने कार्यकर्ताओ से कहा कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ अन्य को भी प्रेरित करे। पौधा लगाने के साथ उनकी सार संभाल जरूरी है।

----------------------------